आप अपने व्यस्त दिन में भले ही तय किए गए सभी काम निपटा लेती हों, लेकिन अक्सर ऐसा होता होगा कि आप खुद के लिए जरा सा भी समय नहीं निकाल पाती होंगी।
आप अपने व्यस्त दिन में भले ही तय किए गए सभी काम निपटा लेती हों, लेकिन अक्सर ऐसा होता होगा कि आप खुद के लिए जरा सा भी समय नहीं निकाल पाती होंगी। कई बार ऐसा हुआ होगा कि आपने खास अपने लिए कुछ काम तय किए थे और दिन गुजरने के बाद आपको पता चला कि वो तो हो ही नहीं पाए। ऐसे में ऐसी कुछ चीजें हैं, जिनमें आपको समय भी ज्यादा नहीं लगेगा और आप खुद का खयाल भी रख पाएंगी...
बैठें और एक गिलास पानी पिएं
सुबह उठने के बाद आराम से बैठें और एक गिलास पानी पिएं। याद रखें कि इसे एक ही घूंट में न पिएं यानी जल्दी-जल्दी पीने के बजाय आराम से पानी पिएं। साथ ही ऐसा करते समय कोई और काम न करें।
मेकअप ट्यूटोरियल दें
आपको वाकई में ऐसा नहीं करना है लेकिन आप कभी-कभी तैयार होते समय ऐसा कर सकती हैं। जब कभी आप सुबह जल्दी उठ जाएं तो आप मेकअप करते समय ऐसा दिखा सकती हैं जैसे आप कोई मेकअप ट्यूटोरियल दे रही हों। इससे आपको बेहतर लगेगा और आपका मेकअप भी अच्छा होगा।
फेशियल मसाज करें
फेशियल मसाज आपकी त्वचा के लिए अच्छा होता है और इससे आपका तनाव भी दूर होता है। ऐसे में आप सुबह-सुबह खुद को फेशियल मसाज दे सकती हैं। इसे करने में आपको ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और आप खुद के लिए कुछ कर भी पाएंगी।
अनकनेक्टेड रहें
शाम को कोशिश करें कि कुछ समय के लिए अनकनेक्टेड रहें यानी कुछ समय के लिए टीवी बंद कर दें, फोन भी बंद कर दें और सिर्फ खुद से लिए समय निकालने की कोशिश करें। इस समय किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी से दूर रहने की कोशिश करें।
फेस मास्क लगाएं
रात को चेहरे पर फेस मास्क लगाएं। इसके बाद हल्दा सा म्यूजिक सुनें और हल्की रोशनी में आंख बंद करके कुछ देर के लिए बैठ जाएं। इससे आपकी त्वचा को तो आराम मिलेगी ही, आपको खुद को भी काफी अच्छा महसूस होगा।
अच्छे वीडियोज देखें
दोपहर के समय आप यूट्यूब या दूसरे वीडियो चैनल्स पर छोटे वीडियोज देख सकती हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला दें। इनसे आपको अच्छा लगेगा और आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। हां, जब बहुत ज्यादा थकी हो तो वीडियो देखने की बजाय सो जाएं।
ईयरबड्स लगाएं और वॉक करें
आप लंच ब्रेक के दौरान ऑफिस या घर से बाहर निकल सकती हैं। याद रखें कि अपने साथ ईयरबड्स ले जाना न भूलें। वॉक करते समय ईयरबड्स लगा लें और अपना पसंदीदा गाने सुनें। ऐसे करते समय अपनी खुद की ही दुनिया में खो जाएं। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा और आप तरोताजा महसूस करेंगी।
लंच ब्रेक के दौरान लिखें
आप अपने लंच ब्रेक के दौरान जो कुछ आप सुबह से सोच रही हैं, उसके बारे में लिख सकती हैं। आपके साथ सुबह से दोपहर तक जो कुछ हुआ है, आप उस बारे में लंच ब्रेक में लिखें। ऐसा करने से आप सोचने में ज्यादा समय खर्च नहीं करेंगी और इससे आपकी टेंशन भी कम होगी। इसके बाद आप आराम से रिलेक्स होकर फिर से काम कर पाएंगी।
बर्तन धोकर सोएं
आप रात को बर्तन धोकर सो सकती हैं। हो सकता है कि आपको सुनने में यह अजीब लगे लेकिन इससे आपको यकीनन अच्छा लगेगा। बर्तन धोते समय आप अपने पसंदीदा गाने चला सकती हैं और उनको सुनते हुए अपनी ही धुन में बर्तन साफ कर सकती हैं। आपका एक काम भी खत्म हो जाएगा, जिससे आपकी टेंशन कम होगी और आपको मजा भी आएगा।
सोने से पहले कहानी पढ़ें
रात को बिस्तर पर जाने से पहले कोई छोटी सी अच्छी कहानी या लेख जरूर पढ़ें। यह कहानी ऐसी होनी चाहिए जो छोटी हो और जिसका अंत अच्छा हो। कहानी का अंत सकारात्मक होगा तो इससे आपको अच्छा लगेगा और दिमाग पर कोई बोझ नहीं रहेगा। ऐसा होने से आपको नींद भी अच्छी आएगी।