वर्ल्ड कुजिन

हनी मस्टर्ड एंड वेजिटेबल सैंडविच बच्चों को आएगा खूब पसंद

यह फ्रेंच रेसिपी है और यह सैंडविच बच्चों को बहुत पसंद आएगा। इसे बनाने में वक्त भी कम लगता है।

2 min read
Dec 06, 2017
Honey mustard and vegetable sandwich
Honey mustard and vegetable sandwich

बच्चों को सैंडविच बहुत पसंद आते हैं। हालांकि अगर आपके बच्चे नॉर्मल वेज सैंडविच या आलू सैंडविच खा कर बोर हो गए हैं तो इस बार उन्हें हनी मस्टर्ड एंड वेजिटेबल सैंडविच खिलाएं। यह फ्रेंच रेसिपी है और यह सैंडविच बच्चों को बहुत पसंद आएगा। इसे बनाने में वक्त भी कम लगता है। यहां पढ़ें हनी मस्टर्ड एंड वेजिटेबल सैंडविच की आसान सी रेसिपी -

सामग्री -

2 फूटलांग ब्रेड (हर एक 12 इंच का)
4 टेबल-स्पून शहद
2 टी-स्पून रेडीमेड मस्टर्ड पेस्ट
1/4 कप पिघला हुआ मक्खन
8 आइसबर्ग सलाद के पत्ते
24 टमाटर की स्लाईस
24 ककड़ी की स्लाईस
1 कप रंगीन सिमला मिर्च की पट्टियां (लाल और पीली)
16 ताजे बेजिल के पत्ते
नमक और ताजी पिसी काली मिर्च , स्वाद अनुसार

विधि -

एक बर्तन में शहद, मस्टर्ड पेस्ट और पिघले हुए मक्खन को लेकर अच्छे से मिलाइए और एक तरफ रख दीजिए।

हर फूटलांग ब्रेड को साफ सूखी सतह पर रखकर, उसे आधा काटें। आपको ४ टुकडे ६ इंच के मिलेंगे । फिर हर टुकडे को आड़ा दो भागों में काटे।

अब तैयार किया हनी मस्टर्ड पेस्ट सभी कटे हुए ब्रेड के भीतर की ओर लगाइए।

अब एक निचे वाले आधे कटे ब्रेड के टुकडे को साफ सूखी सतह पर रखिए। ध्यान रहे हनी मस्ट़र्ड पेस्ट लगाई हुई बाजू ऊपर की तरफ आए।
अब उस पर २ सलाद के पत्ते, ६ टमाटर की स्लाईस, ६ ककड़ी की स्लाईस, द कप रंगीन शिमला मिर्च के स्ट्रिप्स और ४ बेजिल के पत्ते उपर रखिए। उपर से थोड़ा सा नमक और काली मिर्च छिड़क दीजिए।

अब उस पर उपर वाले आधे कटे ब्रेड को हल्के से उपर रखिए। ध्यान रहे हनी मस्टर्ड पेस्ट लगाई हुई बाजू नीचे की तरफ आए।

क्रमांक ४ से ६ की विधी को दोहराते हुए ३ और सैंडविच बनाइए। तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।