वर्ल्ड कुजिन

घर में ही बनाएं पनीर स्टफ्ड ब्रेड

घर में ही बनाएं पनीर स्टफ्ड ब्रेड ताजा मुलायम पनीर स्टफ्ड ब्रेड खाने में बहुत ही मजेदार लगती है। इसे बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है
3 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 5:05 PM IST
Paneer stuffed bread
Paneer stuffed bread

ताजा मुलायम पनीर स्टफ्ड ब्रेड खाने में बहुत ही मजेदार लगती है। इसे बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है और इसे मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं। यहां पढ़ें पनीर स्टफ्ड ब्रेड की रेसिपी -

सामग्री -

आटा - ४०० ग्राम
खमीर - एक कप (घर में बनाया हुआ)
या ड्राई यीस्ट के दाने - २ छोटी चम्मच
नमक - १ छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
चीनी - २ छोटी चम्मच
तेल - १ - २ टेबल स्पून
ब्रेड में भरने के लिए

टोफू - २५० ग्राम (२ बड़े चौकोर टुकड़े)
नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
काली मिर्च - १/४ छोटी चम्मच से कम
हरी मिर्च - १ छोटी सी
हरा धनियां - २ टेबल स्पून कटा हुआ
तिल - एक टेबल स्पून

विधि -

ब्रेड के लिए आटा लगाने के लिए २ १/२ कप पानी गुनगुना गरम कर लीजिए

किसी बर्तन में आटे को छान कर निकाल लीजिए, आटे के बीच में हाथ से जगह बनाइए, नमक, चीनी, तेल और घर में बनाया हुआ खमीर डालिए। गुनगुने पानी की सहायता से एकदम नरम चपाती से भी से भी नरम आटा लगाइए। आटे को ६-७ मिनिट तक मसल मसल कर उठा पटक करते हुए गूथिए, आटा चिकना और हल्का हो जाता है।

अगर ड्राई यीस्ट डाल रहे हैं तब सबसे पहले २ टेबल स्पून गुनगुने पानी या दूध में ड्राई यीस्ट के दाने डाल कर १० मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए, ड्राई यीस्ट हल्के झाग बनाता हुआ घुल जाता है। घर में बनाये गये यीस्ट के स्थान पर ड्राई यीस्ट को आटे में डालिए और सारी चीजें उपरोक्त तरीके से डाल कर नरम आटा गूंथ लीजिए।

गुथे आटे को किसी गहरे और बड़े प्याले में तेल लगाकर, क्लिंज फिल्म या प्लेट से अच्छी तरह ढककर गरम जगह पर रख दीजिए, ठंड के दिनों में बर्तन के चारों ओर टावल लपेट कर रखें। ३-४ घंटे में गुंथा आटा फूल कर दुगना हो जाता है। ब्रेड बनाने के लिए आटा तैयार है।

आटे को पंच करके एक जैसा कीजिए, सूखी मैदा लगाकर आटे को १० भागों में बांटकर गोले बना लीजिए।

आटे का एक गोला उठाइए, सूखी मैदा लगाकर, चकले पर थोड़े तिल रखिए, अब आटे के गोले को रखिए, आटे के गोले को मोटे परांठे जैसा बेलिए, कद्दूकस किए हुए, मसाले मिले टोफू को ५ भागों में बांट लीजिए और एक भाग इस बेले गए परांठे के ऊपर इस तरह बिछाइए, परांठे को रोल कीजिए और दोंनो सिरे से बन्द करके रोल बनाकर ट्रे में लगाइए। सारे गोले इसी तरह से बेल कर टोफू भरकर रोल बना लीजिए और बेक करने के लिये ट्रे में लगाइए।

ट्रे में लगे इन ब्रेड को ढककर १ घंटे के लिए रख दीजिए।

एक घंटे बाद, ओवन को २०० डि. से. पर गरम कीजिए, ब्रेड की ट्रे ओवन में रखिए और ओवन को डि. २०० से. तापमान पर सैट करके, १० मिनिट के लिये बेक कीजिए। समय समाप्त होने पर ब्रेड को चैक कीजिए, ब्रेड ऊपर से अच्छी ब्राउन हो गई तब ब्रेड बेक हो चुकी है, यदि नहीं तो आप फिर से २-४ मिनिट के लिए इतने ही तापमान पर ओवन को सैट करके ब्रेड को बेक करने लगा दीजिए।

टोफू स्टफ्ट ब्रेड बेक हो चुकी हो तो ट्रे को निकालिए और ब्रेड ठंडा होने रखिए। ताजा बनी टोफू स्टफ्ड ब्रेड अभी खाइए या बच्चों के टिफिन में टमाटर सास के साथ रखिए, बचे हुए ब्रेड फ्रिज में रखकर ३ दिन तक जब भी आपका मन करे, ब्रेड फ्रिज से निकालिए, हल्का गरम कीजिये और चाय, काफी, दूध किसी के साथ के भी साथ खाइए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।