1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे बनाएं व्रत में खाने योग्य पनीर पकौड़ा

अगर आपको व्रत में पनीर पकौड़ा खाने की इच्छा हो तो आप यह फराली रेसिपी ट्राय कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 27 May 2018, 3:32 PM IST

paneer pakoda

paneer pakoda

अगर आपको व्रत में पनीर पकौड़ा खाने की इच्छा हो तो आप यह फराली रेसिपी ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह फटाफट तैयार हो जाते हैं। यहां पढ़ें पनीर पकौड़ा रेसिपी -

सामग्री -

पनीर - 400 ग्राम
समा के चावल - ½ कप (100 ग्राम) (भिगोकर पीसे हुए)
सिंघाड़े का आटा - 1/4 कप (40 ग्राम)
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
सेंधा नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल - पकौड़े तलने के लिए

विधि -

पकौड़े बनाने के लिए समा के चावलों को अच्छे से धोकर साफ पानी में भिगो दीजिए। इसके बाद चावलों से अतिरिक्त पानी हटाकर इन्हें मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए।

पिसे हुए चावल को प्याले में निकाल लीजिए और इसमें सिंघाड़े का आटा डालकर पकौड़े के बैटर जैसा घोल तैयार कर लीजिए। बैटर को तैयार करने में चौथाई कप पानी लिया था जिसमें से २ छोटे चम्मच पानी बच गया।

मिश्रण में 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर, ½ छोटी चम्मच सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए। पकौड़े के लिए बैटर बनकर तैयार है। पनीर को अपने मनपसंद साइज के टुकड़ों में काटकर तैयार कर लीजिए।

पनीर में मसाला भरने के लिए द छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर में ½ छोटी चम्मच सेंधा नमक डालकर मिक्स कर लीजिए। पनीर का एक टुकड़ा उठाएं। पनीर को इस तरह से दो भाग करते हुए काटिए कि नीचे से यह जुड़ा रहे। सारे पनीर के टुकड़ों को इसी तरह काटकर तैयार कर लीजिए। पनीर के कटे हुए प्रत्येक भाग के बीच मे थोड़ा सा (स्वादानुसार) यह मसाला लगाकर बन्द करके प्लेट में रख लीजिए। इसी तरह सारे पनीर के टुकड़ों में मसाला भरकर रख दीजिए।

कढ़ाही में पकौड़े तलने के लिये तेल डालकर गरम कीजिए। घोल को अच्छी तरह फैंट लीजिए। तेल अच्छे से गरम है या नहीं इसे चैक करने के लिए थोडा़ सा बैटर गरम तेल में डालिए। अगर बैटर सिक कर ऊपर आ रहा है तो पकौड़े तलने के लिए तेल तैयार है। पनीर का एक टुकडा़ उठाएं, बैटर में लपेटिए और कढ़ाही में डाल दीजिए। एक बार में जितने पकौड़े कढा़ही में आ जाएं, उतने डाल दीजिए। नीचे से गोल्डन ब्राउन होने पर इन्हें पलट दीजिए ओर दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने मीडियम गैस पर तल लीजिए।

सिके हुए पकौड़ों को कलछी से निकालकर कढ़ाही के ऊपर ही रखें ताकि अतिरिक्त तेल पकौड़े में से निकलकर कढ़ाही में ही वापस चला जाए। फिर, पकौड़ों को प्लेट में निकाल लीजिए। इसी तरह सारे पकौड़े तलकर तैयार कर लीजिए। 1 बार के पकौड़े तलने के लिए 4-5 मिनिट का समय लग जाता है। बहुत ही स्वादिष्ट क्रिस्पी पकौड़े बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमागरम ही दही, हरे धनिए की फलाहारी चटनी, मीठी फलाहारी चटनी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।