विदेश

जापान और साउथ कोरिया में भीषण गर्मी का कहर, एक हफ्ते में 15 लोगों की मौत

Heatwave In Japan & South Korea: जापान और साउथ कोरिया में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है और इस वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इस वजह से लोगों की जान पर भी बन आई है।

2 min read
Aug 01, 2023
heat_wave_in_japan_and_south_korea.jpg
Heat wave in Japan and South Korea

दुनियाभर में पिछले कुछ साल में ग्लोबल वॉर्मिंग तेज़ी से एक गंभीर समस्या के रूप में उभरी है। ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते दुनियाभर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सर्दी का मौसम ज़्यादा सर्दी लेकर आता है, तो गर्मी का मौसम ज़्यादा गर्मी। अप्रत्याशित रूप से बारिश भी देखने को मिलती है। हालांकि गोलबल वॉर्मिंग की वजह से गर्मी के मौसम पर ज़्यादा असर पड़ा है और दुनिया के में कई जगहों पर अब पहले से ज़्यादा गर्मी पड़ने लगी है। इस समय दुनिया में कई देशों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है और उनमें जापान (Japan) और साउथ कोरिया (South Korea) भी शामिल हैं।


जापान और साउथ कोरिया में हीटवेव से हाहाकार

जापान और साउथ कोरिया में हाहाकार मचा हुआ है। दोनों ही देश समुद्री बॉर्डर शेयर करते हैं और फिलहाल भीषण गर्मी की यह स्थिति भी। दोनों देशों के कई हिस्सों में लोग इस समय हीटवेव से काफी परेशान चल रहे हैं। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है और गर्मी लोगों पर कहर बरपा रही है।

एक हफ्ते में 15 लोगों की मौत

जापान और साउथ कोरिया में गर्मी का असर इतना ज़्यादा है कि पिछले एक हफ्ते में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 मौतें जापान में हुई हैं और 12 साउथ कोरिया में।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की जनता पर महंगाई की एक और मार, महंगा होगा पेट्रोल-डीज़ल

दोनों देशों में चेतावनी जारी

गर्मी की वजह से दोनों देशों में मौसम विभाग के द्वारा चेतावनी जारी कर दी गई है। दोनों देशों के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ समय में जापान और साउथ कोरिया में गर्मी का असर कम नहीं होने वाला। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है और जहाँ तक संभव हो सके धूप में बाहर निकलने से मना किया गया है। साथ ही गर्मी से बचने के उपाय करने की सलाह भी दी है।

यह भी पढ़ें- चीन में तूफानी बारिश से हाल बेहाल, 3 दिन में 11 की मौत और 27 लापता

Published on:
01 Aug 2023 06:40 pm