
पाकिस्तान (Pakistan) की तंग आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान काफी समय से कंगाली से जूझ रहा है। कर्ज़ के बोझ तले भी पाकिस्तान बुरी तरह दबा हुआ है। पाकिस्तान पर कर्ज़ इतना बढ़ गया था कि वो कंगाल तो हो ही गया था, साथ ही इस पर बैंक डिफॉल्ट का खतरा भी मंडरा रहा था। पर कुछ समय पहले ही आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड - IMF) के साथ पाकिस्तान की हुई 3 बिलियन डॉलर्स की बेलआउट डील, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 24 हज़ार करोड़ रूपये हैं। इस वजह से पाकिस्तान को राहत ज़रूर मिली है। पर कंगाली की वजह से पाकिस्तान की जनता भी परेशान चल रही है और उन्हें महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। अब जल्द ही पाकिस्तान की जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है।
पेट्रोल-डीज़ल होगा महंगा
पाकिस्तान में अब जनता पर पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ने की मार भी पड़ेगी क्योंकि देश में अब पेट्रोल-डीज़ल महंगा होने जा रहा है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने दी।
कितनी होगी बढ़ोत्तरी और क्या होगी नई कीमत?
इशाक दार ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 19.95 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोत्तरी होगी और नई कीमत 272.95 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर होगी। वहीं डीज़ल की कीमत में 19.90 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोत्तरी होगी और नई कीमत 273.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर होगी।
यह भी पढ़ें- चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गांग का अब तक नहीं चला पता, एक्सपर्ट का चौंका देने वाला दावा
क्या है कीमत बढ़ाने की वजह?
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत बढ़ाने की वजह आईएमएफ के साथ हुई बेलआउट डील ही है। इस डील में स्टैंडबाई एग्रीमेंट के तहत पाकिस्तान के पास पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था। आईएमएफ ने पाकिस्तान को एक मज़बूत और कड़ी मॉनेटरी पॉलिसी अपनाने के लिए भी कहा है और इस बात को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें- चीन में तूफानी बारिश से हाल बेहाल, 3 दिन में 11 की मौत और 27 लापता
Published on:
1 Aug 2023, 5:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.