31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन में तूफानी बारिश से हाल बेहाल, 3 दिन में 11 की मौत और 27 लापता

Rainstorms In Beijing: चीन की राजधानी बीज़िंग में इस समय तूफानी बारिश से लोगों के हाल बेहाल हैं। बीज़िंग में हो रही मूसलाधार बारिश का असर इतना ज़्यादा है कि इससे 3 दिन में ही 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Aug 2023, 1:05 PM IST

beijing_rainstorm.jpg

Heavy rains in Beijing

मौसम कब पलट जाए इस बारे में कुछ भी कहा नहीं का सकता। आजकल मौसम कभी भी पलटी मार सकता है और इसमें कई बदलाव भी देखे जाते हैं। एक देश में एक जगह अलग मौसम होता है तो दूसरी जगह ठीक उसके विपरीत। चीन (China) में भी मौसम का इसी तरह का खेल देखने को मिल रहा है। चीन में कुछ समय पहले भीषण गर्मी से लोग बहुत परेशान थे। अभी भी चीन में कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ करीब दो महीने में चीन में कई जगहों पर कई सालों का गर्मी का पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया। पर चीन में भी मौसम पलटते देर नहीं लगी। गर्मी के कहर के बाद अब चीन के लोग बारिश से परेशान हैं। चीन की राजधानी बीज़िंग (Bijing) में इस समय तूफानी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है।


बीज़िंग में तूफानी बारिश से हाल बेहाल

चीन की राजधानी बीज़िंग इस समय तूफानी बारिश की मार झेल रही है। सिर्फ बीज़िंग ही नहीं, उसके आसपास के इलाकों में भी तूफानी बारिश ने कहर मचा रखा है। बीज़िंग में शनिवार को शुरू हुई तूफानी बारिश अभी भी जारी है और इस वजह से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इससे यातायात समेत कई व्यवस्थाएं ठप्प हो गई हैं।

3 दिन में 11 की मौत और 27 लापता

बीज़िंग में तूफानी बारिश का कहर इतना ज़्यादा है कि 3 दिन में ही 11 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इस वजह से अब तक 27 लोग लापता हो चुके हैं।


बचाव कार्य जारी

बीज़िंग में इस तूफानी बारिश से लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है। अब तक 1 लाख से ज़्यादा लोगों को एवैक्युएट किया जा चुका है। साथ ही ट्रेन में फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

खतरा अभी टला नहीं

चीन के मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि बीज़िंग में तूफानी बारिश की वजह से खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने फिर बनाया रूस की बिल्डिंग को निशाना, ड्रोन से किया हमला