विदेश

15 साल के बच्चे ने की अपने ही रिश्तेदारों पर गोलीबारी, 5 लोगों की हुई मौत

Washington Shooting: अमेरिका में गन वॉयलेंस के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। सोमवार को अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है।

2 min read

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) के मामलों में किसी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है। अमेरिका में अक्सर ही कहीं न कहीं गोलीबारी के मामले देखने को मिलते हैं। गन वॉयलेंस अमेरिका में एक बेहद ही गंभीर समस्या है और काफी लंबे समय से चली आ रही है। देशभर में इस समस्या ने लोगों को परेशान कर रखा है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला वॉशिंगटन (Washington) राज्य के फॉल सिटी (Fall City) में सामने आया है, जो सिएटल (Seattle) के बाहर की तरह है।

घर में हुई गोलीबारी

जानकारी के अनुसार सोमवार को लोकल समयानुसार सुबह 5 बजे से कुछ देर पहले ही गोलीबारी की यह घटना घटी। 15 साल के एक नाबालिग लड़के ने अपने ही रिश्तेदारों पर गोलीबारी कर दी।

5 लोगों की मौत

इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं। ऐसे में एक पड़ोसी ने प्राथमिक चिकित्सा करते हुए घायलों की मदद की।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर ले गई है। जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि आरोपी ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, पर मामले की जांच शुरू हो गई है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें- इज़रायल का बड़ा खुलासा, हिज़बुल्लाह के खुफिया बंकर में मिले 4 हज़ार करोड़



Also Read
View All

अगली खबर