विदेश

मेक्सिको : गुआनाजुआतो में क्रिसमस पार्टी से लौट रहे लोगों पर हमला, 16 की मौत

मेक्सिको के गुआनाजुआतो में बंदूकधारियों ने एक क्रिसमस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

less than 1 minute read
shootings_in_mexico_state_of_guanajuato9.jpg

मेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो के साल्वातिएरा शहर में रविवार तड़के बंदूकधारियों ने एक क्रिसमस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलोें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोलीबारी के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


16 लोगों की मौत, कई घायल

स्थानीय मीडिया के अनुसार, साल्वाटिएरा में बंदूकधारियों ने लोगों पर उस समय हमला किया जब वे क्रिसमस पार्टी के बाद एक कार्यक्रम हॉल से बाहर निकल रहे थे जिसे "पोसाडा" कहा जाता है। इस गोलीबारी में 16 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- एआई से तैयार किए फर्जी क्लीनिकल ट्रायल के ब्लॉग, 65 मिनट में बना दिए 102 पोस्ट, हैल्थ इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

हिंसक झड़प में 11 की मौत

बता दें कि 9 दिसंबर को मध्य मेक्सिको में एक आपराधिक गिरोह के बंदूकधारियों और एक छोटे कृषक समुदाय के निवासियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर रिपोर्टों से पता चला कि ग्रामीण कार्टेल द्वारा जबरन वसूली से परेशान हो गए थे।

यह भी पढ़ें- आकाश मिसाइल ने रचा इतिहास, पहली बार हवा में एक साथ चार टारगेट ध्वस्त किए, जानिए इसकी खासियत

Updated on:
18 Dec 2023 09:15 am
Published on:
18 Dec 2023 09:13 am