विदेश

रोमन किले में मिला 2000 साल पुराना बर्थ डे इन्विटेशन कार्ड, पढ़िए तो जरा क्या लिखा है?

Birthday Invitation Card: ब्रिटेन के पुरात्तवविदों ने जो ये 2000 साल पुराना आमंत्रण पत्र खोजा है, वो एक जन्मदिन समारोह का है। इस लेटर को एक महिला ने अपनी दोस्त को अपने जन्मदिन पर आमंत्रित करने के लिए लिखा था।
2 min read
2000 year old invitation card found in Roman fort in Britain
2000 साल पुराना आमंत्रण पत्र

Birthday Invitation Card: ब्रिटेन के एक रोमन किले से लगभग 2000 साल पुराना लकड़ी के टुकड़े पर लिखा एक आमंत्रण पत्र मिला है। ये पत्र लैटिन भाषा में लिखा है, जो कि इस भाषा में मिला अब तक का सबसे पुराना लेख माना जा रहा है। इस लेटर को क्लाउडिया सेवेरा नाम की महिला ने अपनी दोस्त सुल्पीसिया लेपिडिना को अपने जन्मदिन पर आमंत्रित करने के लिए लिखा था। यह किला उत्तरी इंग्लैंड (England) में हैड्रियन की दीवार के पास स्थित विंडोलंडा नामक जगह पर है। इस पत्र से रोमन सैनिकों के परिवारों के व्यक्तिगत संबंधों के बारे में पता चलता है। वर्तमान में इसे ब्रिटिश संग्रहालय में रखा गया है।

अब तक कैसे संरक्षित था ये पत्र

यूके के नॉर्थम्बरलैंड यूके में हैड्रियन की दीवार के पास रोमन किले विन्डोलैंडा में खोजी गई ये पट्टिका रोमन सैन्य परिवारों के निजी संबंधों के बारे में कई बातें बताती हैं। ये पट्टिका अभी तक इसलिए संरक्षित रही क्योंकि जिस जगह ये मिली वहां पर ऑक्सीजन-मुक्त मिट्टी थी। 

क्या लिखा है पत्र में

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुतबिक, इस आमंत्रण पत्र की पट्टिका की माप 8.8 गुणा 3.8 इंच है। इसके दोनों तरफ कार्बन बेस्ड इंक लगी हुई है। इसकी तारीख 97 से 103 ई. के बीच बताई गई है। इस पट्टिका को अब ब्रिटिश संग्रहालय में रख दिया गया है। इस पत्र पर सामने की तरफ रोमन कमांडर फ्लेवियस सेरियलिस की पत्नी लेपिडिना के लिए एक परिचय लिखा है वहीं पीछे की तरफ सेवेरा की तरफ से लिखा गया निमंत्रण है। उसने लेपिडिना को 11 सितंबर को होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा अपने पति को शुभकामनाएं दीं और अपनी खुद की लिखावट में एक निजी नोट के साथ साइन भी किए।

लैटिन भाषा में लिखा हुआ आमंत्रण पत्र

उस समय भी साक्षर थी महिलाएं 

इस, पट्टिका से ये पता चलता है कि उस वक्त के लेखकों की भी लिपि काफी सुंदर होती थी और खुद सेवेरा ने ये लिखा है जो ये दिखाता है कि कुलीन परिवारों की रोमन महिलाओं कितनी साक्षर होती थीं। क्लाउडिया सेवेरा के लिखे गए इस पत्र में लिखा है कि "मैं आपकी प्रतीक्षा करूंगी, बहन। अलविदा, बहन, मेरी सबसे प्यारी आत्मा, क्योंकि मैं समृद्ध होने की आशा करती हूं, और जय हो।" ये शब्द दिखाते हैं कि ये उनकी मन से लिखने की क्षमता को दर्शाते हैं। हालांकि औपचारिक संचार के लिए अक्सर लेखकों की ही नियुक्ति की जाती थी।

अब तक 1700 से ज्यादा पट्टिकाएं खोजी गई

बता दें कि पुरातत्वविदों ने 1973 से अब तक विन्डोलैंडा में 1,700 से ज्यादा इस तरह के लेखन पट्टिकाए खोजी हैं। य़े रोमन सैनिकों और उनके परिवारों के रोजमर्रा जीवन के बारे में कई दिलचस्प जानकारी देते हैं। इनमें व्यक्तिगत पत्र, सैन्य रिकॉर्ड और खरीदारी की लिस्ट भी शामिल हैं। जो रोमन सीमांत क्षेत्र के सामाजिक ताने-बाने को दर्शाता है। अब ये जन्मदिन का निमंत्रण पत्र एक आकर्षण बना हुआ है, जो समय और दूरी से परे व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है।

Published on:
03 Jan 2025 10:13 am
Also Read
View All
बिल गेट्स ने कबूले 3 अफेयर, कहा- ‘एपस्टीन ने इन्हें दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की’

यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी: फ्रांस में में टूटे रिकॉर्ड, ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस का गार्ड समारोह रुका, हीटवेव ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार

परमाणु हथियार को लेकर ईरान का दो टूक, कहा- अमेरिकी डील से पहले न्यूक्लियर ठिकानों की जांच की अनुमति नहीं देंगे

रूस में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, जिस तेल रिफाइनरी को यूक्रेन ने किया तबाह, उससे क्या-क्या हुआ असर?

इजरायल ने फिर किया लेबनान का बड़ा हमला: हवाई अटैक में एसयूवी के उड़े परखच्चे, दो लोगों की दर्दनाक मौत