
ईरान के पुरातत्वविदों ने एक बड़ी खोज की है। इन पुरातत्वविदों ने हाल ही में ईरान के करमान प्रांत के जिरॉफ्ट क्षेत्र में एक लिपस्टिक ढूंढ निकाली है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि उन्हें लिपस्टिक ही तो मिली है, उसमें ऐसा क्या खास है? आपको बता दें कि ईरान के पुरातत्वविदों को जो लिपस्टिक मिली है, वो कोई सामान्य लिपस्टिक नहीं बल्कि दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक है। उन्हें 2001 में यह मिली थी और हाल ही में इसका खुलासा किया गया।
3,600 साल पुरानी है लिपस्टिक
ईरान के पुरातत्वविदों को करमान प्रांत के जिरॉफ्ट क्षेत्र में जो लिपस्टिक मिली, वो दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक है। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि यह कितनी पुरानी है? तो हम आपको इसका जवाब बताते हैं। यह लिपस्टिक 3,600 साल पुरानी है।
लूटी गई कब्रगाह में मिली लिपस्टिक
बरामद ईरान के पुरातत्वविदों ने करमान प्रांत के जिरॉफ्ट क्षेत्र में एक लूटी गई कब्रगाह से इस लिपस्टिक को ढूंढा। यह एक शीशी में मिली।
ईरान के संग्रहालय में रखा
ईरान के पुरातत्वविदों, जिन्होंने इस लिपस्टिक को ढूंढा, ने बताया कि यह लिपस्टिक कांस्य युग की कॉस्मेटिक कलाकृति, प्राचीन संस्कृतियों और बीते युग की सौंदर्य प्रथाओं की झलक दर्शाती है। इस लिपस्टिक को ईरान के संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है।
यह भी पढ़ें- इज़रायली कहर जारी, हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा पहुंचा 30 हज़ार