विदेश

Muslim: किन देशों में नहीं है एक भी मुस्लिम, ये है बड़ी वजह

Muslim: दुनिया में मुस्लिम दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां पर एक भी मुस्लिम धर्म के लोग नहीं रहते।

2 min read
Muslim Community

Muslim: दुनिया में 57 मुस्लिम देश हैं। वहीं पूरे विश्व में मुस्लिम आबादी दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। पहले नंबर पर ईसाई (Christian) धर्म के लोग हैं। वहीं ऐसे कुछ देश हैं जहां मुस्लिम आबादी लगभग ना के बराबर है या बिल्कुल नहीं है। क्योंकि लगभग सभी देशों में एक छोटा अल्पसंख्यक समुदाय मौजूद होता है। इनमें कुछ ऐसे प्रमुख देश हैं जिनका नाम सुनकर आप हैरान हो जाएंगे कि क्या यहां पर एक भी मुस्लिम (Muslim Community) नहीं रहते। इसके पीछे मुख्य कारण उनके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक हैं।

ये हैं वो मुस्लिम देश

वेटिकन सिटी- ये दुनिया का सबसे छोटा और पूरी तरह से कैथोलिक देश है। वेटिकन सिटी रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है। यहां का हर निवासी कैथोलिक चर्च से जुड़ा होता है। इसलिए यहां मुस्लिम आबादी नहीं है। साथ ही यहां पर कोई बाहरी शख्स आकर स्थाई निवासी भी नहीं बन सकता।

जापान- जापान में मुस्लिम आबादी बेहद कम है। लेकिन हाल के सालों में मुस्लिम प्रवासियों की संख्या में थोड़ा सा इजाफा हुआ है। लेकिन इतना नहीं कि उनकी संस्कृति या धर्म का स्थानीय माहौल में कोई प्रभाव पड़े। इसकी बड़ी वजह जापान की सीमित आव्रजन नीति और सांस्कृतिक अलगाव है।

उत्तर कोरिया- किम जोंग शासितउत्तर कोरिया में एक भी मुसलमान नहीं रहते। एक तो यहां पर किसी भी धर्म का पालन करना बेहद मुश्किल है। दूसरा ये देश पूरी तरह से बंद और सख्त शासन वाला है। यहां की कम्युनिस्ट सरकार ने धार्मिक स्वतंत्रता पर बैन लगाया हुआ है। 

भूटान- बौद्ध धर्मों वाले देश में भूटान एक अहम देश है। यहां की सरकार ने बौद्ध धर्म को सख्ती से संरक्षित किया है। इस्लामिक संस्कृति का यहां कोई प्रभाव नहीं है। इसलिए यहां पर मुस्लिम आबादी बहुत कम है।

5. किर्बाती- इस देश का नाम आप अक्सर सुनते नहीं होंगे। दरअसल ये एक छोटा प्रशांत द्वीप देश है। यहां की आबादी ईसाई धर्म को मानती है। वहीं ये द्वीप भौगोलिक रूप से दूर है। इसलिए यहां प्रवासन भी नहीं होता। इसलिए यहां पर प्रसार नहीं हुआ है।

इन देशों में मुस्लिम आबादी का अभाव मुख्य रूप से सांस्कृतिक, धार्मिक और भौगोलिक अलगाव के है। फिर भी वैश्वीकरण और प्रवासन के चलते हाल के दशकों में मुस्लिम आबादी कई देशों में पलायन कर रही है।

Updated on:
11 Oct 2024 03:59 pm
Published on:
11 Oct 2024 03:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर