विदेश

अमेरिका में फिर गन वायलेंस का कहर, बाल्टीमोर की यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में 5 घायल

US Gun Violence: अमेरिका में हाल ही में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला बाल्टीमोर शहर की मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी का है।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2023, 12:47 PM IST
morgan_state_university_shooting.jpg
Shootout at Morgan State University in Baltimore

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (Gun Violence) कितनी गंभीर समस्या है इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ है। अमेरिका में गन वॉयलेंस की समस्या नई नहीं, बल्कि काफी पुरानी है। आए दिन ही अमेरिका में गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। गन वॉयलेंस की वजह से हर साल अमेरिका में कई लोगों की जान जाती हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल होते हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस से न तो पब्लिक प्लेस सुरक्षित हैं, न ही प्राइवेट प्लेस। हाल ही में अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला बाल्टीमोर (Baltimore) शहर की मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी (Morgan State University) का है।


यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 5 लोग घायल

जानकारी के अनुसार अमेरिकी समयानुसार मंगलवार रात 3 शूटर्स ने इस घटना को अंजाम दिया और कैंपस में स्टूडेंट्स में गोली चलाई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 स्टूडेंट्स हैं। हालांकि कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है।

शूटर्स की तलाश जारी

गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने वाले शूटर्स की पुलिस तलाश कर रही है। अभी तक तीनों शूटर्स पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।


क्लासेज़ हुई रद्द

मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की वजह से यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने बुधवार को सभी क्लासेज़ रद्द करने का फैसला लिया है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो जाते हैं। पर इन सबके बावजूद इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें- आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, 10 को किया ढेर

Published on: