
Pakistan army
जो पाकिस्तान लंबे समय तक आतंक को पनपाने में आगे रहा है, वो अब खुद भी आतंक की गिरफ्त से है। पाकिस्तान में पिछले कुछ साल में आतंकी हमलों में काफी इजाफा देखने को मिला है। जब से तालिबान की अफगानिस्तान की सत्ता में वापसी हुई है, तभी से पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। इसी वजह से पाकिस्तान में समय-समय पर आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। सबसे ज़्यादा आतंकी गतिविधियाँ खैबर पख्तूनख्वा राज्य में देखने को मिलती हैं, क्योंकि इसकी बॉर्डर अफगानिस्तान से लगी है। ऐसे में खैबर पख्तूनख्वा के ज़रिए कई आतंकी पाकिस्तान में आ जाते हैं और आसानी से निकल भी जाते हैं। ये आतंकी पाकिस्तानी सेना पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे में हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने इन आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया।
10 आतंकियों को किया ढेर
पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी ने सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में छिपे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की। पाकिस्तानी सेना ने सीक्रेट मिलिट्री ऑपरेशन चलाते हुए आतंकियों पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ फायरिंग हुई। पाकिस्तान की सेना के कुछ सैनिकों को भी गोली लगी, पर किसी की भी मौत नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं पाकिस्तानी सेना ने 10 आतंकियों को ढेर कर दिया। इस बात की जानकारी मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।
हथियार किए बरामद
पाकिस्तानी सेना ने सिर्फ आतंकियों को ढेर ही नहीं किया, बल्कि उनके ठिकाने से हथियार भी बरामद किए। पाकिस्तानी सेना ने भारी मात्रा में गोला-बारूद, बम, बंदूकें बरामद की।
यह भी पढ़ें- इटली में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, बस में आग लगने से 21 लोगों की मौत
Published on:
4 Oct 2023, 12:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.