Bangladesh Heavy Rains & Floods: बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या में हो रहा इजाफा रुक नहीं रहा है।
बांग्लादेश (Bangladesh) में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ की वजह से लोगों का बुरा हाल है। बाढ़ का असर देश के 12 जिलों में देखने को मिल रहा है और इस वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। बांग्लादेश में बाढ़ (Bangladesh Floods) की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और इससे प्रभावित लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ की वजह से तबाही मची हुई है और जान-माल का भी काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही यह बाढ़ देश के लिए एक बड़ा आर्थिक झटका भी है।
अब तक 52 लोगों की मौत
बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 52 पहुंच चुका है। गुरुवार से पहले यह आंकड़ा 31 था, लेकिन गुरुवार को इसमें 21 का इजाफा हो गया। लेकिन अभी इस आंकड़े के और बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
करीब 60 लाख लोगों पर बाढ़ का प्रभाव
बांग्लादेश में आई इस बाढ़ की वजह से देश के करीब 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में बाढ़ की वजह से नदियों का स्तर भी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में सड़कों पर पानी भर रहा है और यह पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। पानी की वजह से कई लोगों के घरों का सामान भी खराब हो गया है।
8 लाख से ज़्यादा लोगों ने खोया अपना घर
बांग्लादेश में बाढ़ की वजह से लोग बेघर भी हो गए हैं। इस आपदा के कारण बांग्लादेश में अब तक 8 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपना घर खो दिया है। जान बचाने के लिए इनमें से कई लोगों ने शेल्टर्स में शरण ली है। बड़ी संख्या में लोगों की फसलों, दुकानों और दूसरे कई व्यवसायों को भी नुकसान हुआ है।
राहत कार्य जारी
बांग्लादेश में आई इस आपदा के देश की बीच आर्मी, नेवी, कोस्ट गार्ड्स, बॉर्डर गार्ड्स, फायर सर्विस, पुलिस और कई एनजीओ बचाव कार्य में जुट गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। ज़रूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जहाँ उनके लिए खाने और पानी समेत दूसरी ज़रूरत की चीज़ों का इंतज़ाम किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकार ज़रूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी दे रही है।
यह भी पढ़ें- माली में भीषण रोड एक्सीडेंट, 14 लोगों की मौत और 29 घायल