
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (Gun Violence) कितनी गंभीर समस्या है यह बात जगजाहिर है। गन वॉयलेंस की समस्या अमेरिका में नई नहीं, बल्कि काफी पुरानी है। आअक्सर ही अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। गन वॉयलेंस की वजह से हर साल अमेरिका में कई लोगों की जान जाती हैं। गन वॉयलेंस की समस्या से अमेरिका में न तो पब्लिक प्लेस सुरक्षित हैं, न ही प्राइवेट प्लेस। हाल ही में अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। पर यह मामला काफी चौंका देने वाला है। इसकी वजह है गोली चलाने वाले और जिसके गोली लगी है, दोनों की उम्र।
9 साल के बच्चे ने गलती से 6 साल के बच्चे को मारी गोलों
हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) राज्य के जैक्सनविल (Jacksonville) शहर में एक 9 साल के बच्चे ने 14 अगस्त को 6 साल के बच्चे को गोली मार दी। हालांकि उसने यह हरकत जानबूझकर नहीं की। जैक्सनविल में शेडी पाइन स्ट्रीट साउथ के 5500 ब्लॉक पर एक 9 साल के बच्चे ने खेल-खेल में असली बंदूक को नकली बंदूक समझकर गलती से गोली चला दी जो 6 साल के बच्चे को लग गई।
गोली लगने से बच्चे की हुई मौत
गोली लगने पर बच्चे को फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी शैंड्स हॉस्पिटल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत्त घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- त्यौहारी सीज़न के लिए नेपाल को आई भारत की याद, मांगी मदद
मामले की जांच हुई शुरू
लोकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 9 साल के बच्चे के पास खेल-खेल में असली बंदूक कैसे आई, पुलिस इसकी जाँच कर रही है।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।
यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया के जावा में आया भूकंप, 5.3 रही तीव्रता