विदेश

फिलीपींस में आज हुआ दुनिया के 800 करोड़ वें इंसान का जन्म, अस्पताल स्टाफ ने मनाया जश्न

8 Billionth Human Of The World: दुनिया के 800 करोड़ वें इंसान का जन्म आज हो गया है। क्या आप जानते हैं कहाँ बना यह रिकॉर्ड? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
8 Billionth Human Of The World

हाल ही में यूनाइटेड नेशंस द्वारा 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022' की रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसके अनुसार आज मंगलवार 15 नवंबर को दुनिया की आबादी 8 बिलियन (800 करोड़) पार कर जाएगी। ऐसे में आज जन्म लेने वाला पहला बच्चा दुनिया का 800 करोड़ वां इंसान बन जाएगा। यूएन प्रमुख ने इसे एक बड़ी उपलब्धि और जश्न मनाने का अवसर बताया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दुनिया के 800 करोड़ वें इंसान के जन्म लेने का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है।


कौन है दुनिया का 800 करोड़ वां इंसान?

ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार फिलीपींस में आज 15 नवंबर की सुबह जन्मी बच्ची विनिस (Vinice) दुनिया की 800 करोड़ वीं इंसान है। फिलीपींस के डॉ. जोस फाबेला मैमोरियल अस्पताल (Dr. Jose Fabella Memorial Hospital) में मार्गरिटा विलोरेंटे (Margarita Villorente) नाम की महिला ने इस बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।

अस्पताल ने मनाया जश्न

दुनिया के 800 करोड़ वें इंसान के रूप में विनिस के जन्म के अवसर पर फिलीपींस के डॉ. जोस फाबेला मैमोरियल अस्पताल में जश्न मनाया गया। इस अस्पताल में 800 करोड़ वें इंसान का जन्म होना खास बात है। ऐसे में अस्पताल स्टाफ ने बच्ची की मां को एक केक भी दिया जिसपर "8 बिलियनथ बेबी" (800 करोड़ वीं बच्ची) लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani ने Liverpool FC खरीदने में दिखाई दिलचस्पी, संभावित खरीददारों की रेस में हुए शामिल

Published on:
15 Nov 2022 02:08 pm
Also Read
View All
ईरान और अमेरिका-इजरायल तनाव का फायदा उठा सकते हैं आतंकी संगठन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

US-Iran: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद यात्रा रद्द, डोनाल्ड ट्रंप बोले-’18 घंटे की उड़ान का कोई मतलब नहीं’

अमेरिका से बातचीत को लेकर ईरानी विदेश मंत्री का आ गया बयान, बोले- ‘हम बात नहीं करना चाहते’, पाकिस्तान से हो गए रवाना, क्या होगा अमेरिका का रुख?

वह कार्डियक सर्जन, जिसे ‘मिस्टर वंडरफुल’ मानती थी प्रिंसेस डायना, पाकिस्तान वापसी पर छिड़ी पुरानी प्रेम कहानी की चर्चा

ट्रंप का चीन पर बड़ा हमला! ईरान से तेल खरीदने वाली बड़ी रिफाइनरी और 40 जहाजों पर लगाया बैन