विदेश

युगांडा की क्योगा झील में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 36 लोग थे सवार, 7 की मौत

पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस नाव पर कुल 36 लोग सवार थे। यह घटना किरयांगा लैंडिंग स्थल से लगभग 400 मीटर की दूरी पर हुई।

less than 1 minute read
Sep 21, 2025
नाव पलटने से 7 लोगों की मौत (Photo-IANS)

उत्तरी युगांडा के अमोलतार जिले में क्योगा झील में एक नाव पलट गई। नाव में 36 लोग सवार थे, जिनमें से 7 की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नाव अची उप काउंटी के किरयांगा गांव के पास पलट गई। इस नाव पर कुल 36 लोग सवार थे। यह घटना किरयांगा लैंडिंग स्थल से लगभग 400 मीटर की दूरी पर हुई, जब इंजन वाली नाव एक स्थिर पेड़ के ठूंठ से टकरा गई, जिससे नाव पलट गई।

ये भी पढ़ें

खाने में जहर मिलाकर पति सहित पूरे परिवार को सुला दिया मौत की नींद, मरने से पहले ससुर ने खोला बहू का काला चिट्ठा

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमोलतार स्वास्थ्य केंद्र IV के शवगृह ले जाया गया। बता दें कि युगांडा की झीलों पर नाव दुर्घटनाएं आम हैं, जिनके लिए अक्सर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और खराब मौसम को ज़िम्मेदार बताया जाता है।

इससे पहले भी हो चुकी है घटनाएं

बता दें कि पिछले महीने नाइजीरिया में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें 60 लोगों की जान चली गई थी। हालांकि इस घटना में दर्जनों लोगों को बचा लिया था।

मंत्री ने दुख किया व्यक्त

घटना पर नाइजीरिया के मंत्री ने एक्स पर दुख व्यक्त किया था। मंत्री ने कहा- यह घटना राज्य में विनाशकारी बाढ़ के कहर के बमुश्किल चार महीने बाद हुई। संघीय सरकार, राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (NEMA) के माध्यम से पीड़ितों के परिवारों और बचे लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी और नाइजर राज्य सरकार के साथ मिलकर तत्काल राहत और सहायता सुनिश्चित करेगी।

क्षमता से अधिक भरी हुई थी नाव

स्थानीय अधिकारियों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पाया कि नाव में क्षमता से अधिक सवारी थी और वह एक पेड़ से ठूंठ से टकरा गई। इसके बाद नाव पलट गई।  

ये भी पढ़ें

मणिपुर में जवानों के काफिले पर हुआ हमला, दो शहीद, कई घायल

Published on:
21 Sept 2025 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर