विदेश

अमेरिका जा रहा था एयर इंडिया का विमान, तकनीकी खराबी की वजह से रूस में करानी पड़ी लैंडिंग

भारत से अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की रूस में लैंडिंग करानी पड़ी। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Air India flight
Air India flight

अक्सर ही सुनने को मिलता है जब कई और जा रहे विमान की किसी वजह से दूसरी जगह लैंडिंग करानी पड़ती है। हाल ही में इस तरह का एक और मामला देखने को मिला है। एयर इंडिया के विमान के साथ ऐसा हुआ, जो भारत से अमेरिका जा रहा था। दरअसल दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान एआई -183 की लैंडिंग रूस के साइबेरिया में क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करानी पड़ी। इस विमान को गुरुवार रात डाइवर्ट किया गया और शुक्रवार को इसकी लैंडिंग हुई।

तकनीकी खराबी की वजह से करानी पड़ी लैंडिंग

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। जानकारी के अनुसार कॉकपिट क्रू कार्गो होल्ड एरिया में एक समस्या का पता लगा और इसी वजह से रूस के साइबेरिया में इसे लैंड कराना पड़ा।

सुरक्षित लैंडिंग

एयर इंडिया के एआई -183 विमान की रूस में सुरक्षित लैंडिंग हुई। लैंडिंग के समय विमान में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। विमान में मौजूद 225 यात्रियों और फ्लाइट क्रू के 19 सदस्यों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

दूसरे विमान की हुई व्यवस्था

एयर इंडिया के पास रूस में उनका खुद का स्टाफ नहीं है। ऐसे में एयर इंडिया ने वहाँ की सरकारी एजेंसियों और नियामक अधिकारियों की मदद से यात्रियों के लिए सैन फ्रांसिस्को जाने वाले दूसरे विमान की व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें- Earthquake: 7.4 तीव्रता के भूकंप से मचा हाहाकार, डरकर लोगों में मची भगदड़







Updated on:
19 Jul 2024 09:51 am
Published on:
19 Jul 2024 09:51 am