All Souls Day Today: आज, 2 नवंबर को ईसाई ऑल सोल्स डे के रूप में मनाते हैं।
दुनियाभर में कई धर्मों के लोग रहते हैं और सभी धर्मों की अलग-अलग परंपराएं होती हैं। सभी धर्मों के लिए पूरे साल में कुछ त्यौहार और अन्य अहम दिन भी होते हैं। आज, 2 नवंबर को ईसाई (Christian) धर्म के लोग ऑल सोल्स डे (All Souls Day) के रूप में मनाते हैं। हालांकि सभी ईसाई इस दिन को नहीं मानते। सिर्फ रोमन कैथोलिक ईसाई ही ऑल सोल्स डे को मानते हैं। रोमन कैथोलिक ईसाई हर साल 2 नवंबर के ही दिन ऑल सोल्स डे के रूप में मनाते हैं। हालांकि समय के साथ कई ईसाई अब इस दिन की पहले जितनी अहमियत नहीं मानते, लेकिन पुराने विचार वाले लोग अभी भी इस दिन को काफी अहम मानते हैं।
क्या है ऑल सोल्स डे की अहमियत?
ऑल सोल्स डे का दिन रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म में सभी दिवंगत वफादार लोगों की याद में मनाया जाता है। इस दिन को रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म में सभी दिवंगत वफादार लोगों का स्मरणोत्सव भी कहा जाता है। आज के दिन रोमन कैथोलिक ईसाई दिवंगत वफादार लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं और उनका स्मरण करते हैं। इस दिन चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं। कई लोग अपने प्रियजनों की कब्रों को सजाते हैं। आज के दिन कई लोग शुद्धिकरण में गरीब आत्माओं को याद करते हैं और दिवंगत लोगों को उनका पसंदीदा भोग भी अर्पित करते हैं।
कब हुई थी शुरुआत?
जानकारी के अनुसार 993 कॉमन एरा (CE) में पहली बार ऑल सोल्स डे मनाया गया था और तभी से हर साल 2 नवंबर को रोमन कैथोलिक ईसाई इस दिन को मनाते हैं।
यह भी पढ़ें- Earthquake: फिजी में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 तीव्रता