
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बिल्कुल भी कमी नहीं हो रही है। दुनियाभर में हर दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जाते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और कुछ देशों में तो आए दिन ही भूकंप आते हैं। इन देशों में फिजी (Fiji) का नाम भी शामिल है। आज, शनिवार, 2 नवंबर को आए भूकंपों में फिजी में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही। फिजी में यह भूकंप लेवुका (Levuka) से 234 किलोमीटर ईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर यह भूकंप आया। फिजी में आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
फिजी में आज आए इस भूकंप की गहराई 580.1 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
फिजी में आज आए इस भूकंप की गहराई काफी ज़्यादा थी। इस वजह से झटका भी तेज़ नहीं था और बिल्कुल भी नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी है चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में की नई सेना और हथियारों की तैनाती की घोषणा, ईरान को दी चेतावनी
Updated on:
02 Nov 2024 01:02 pm
Published on:
02 Nov 2024 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
