विदेश

बंदूक की नोक पर नाइजीरिया में बदमाशों ने 26 लोगों को किया किडनैप

Crime In Nigeria: नाइजीरिया में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। अब दो अलग-अलग मामलों में बंदूक की नोक पर 26 लोगों को किडनैप कर लिया गया है।
less than 1 minute read
Dec 01, 2025
Armed criminal
Armed criminal (Representational Photo)

अफ्रीकी देशों में आपराधिक स्थिति गंभीर होती जा रही है। इनमें नाइजीरिया (Nigeria) भी शामिल है, जहाँ अपराध तेज़ी से बढ़ रहा है। आए दिन ही नाइजीरिया में आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं, जिससे देश में हालात काफी खराब हो गए हैं। नाइजीरिया में बढ़ते आपराधिक मामलों में किडनैपिंग भी शामिल है जिसके कई मामले अक्सर ही देखने को मिलते हैं। इसी तरह के दो और मामले नाइजीरिया में सामने आए हैं।

बंदूक की नोक पर 26 लोगों को किया किडनैप

नाइजीरिया में दो अलग-अलग मामलों में बंदूक की नोक पर 26 लोगों को किडनैप कर लिया गया। कोगी (Kogi) राज्य के ईजिबा (Ejiba) शहर में रविवार को एक ग्रामीण चर्च पर कुछ बदमाशों ने उस समय हमला किया जिस समय लोग प्रार्थना कर रहे थे। इससे हाहाकार मच गया। ये बदमाश बंदूक की नोक पर चर्च से पादरी और उसके 11 अनुयायियों को घसीट कर ले गए और किडनैप कर लिया। इससे पहले शनिवार की रात को कुछ बदमाशों ने सोकोतो (Sokoto) राज्य के चाचो (Chacho) गांव में बंदूक की नोक पर 14 लोगों को किडनैप किया। इनमें एक दुल्हन और उसकी 10 सहेलियाँ भी शामिल थीं। इसके अलावा एक शिशु, उसकी माँ और एक अन्य महिला को भी किडनैप कर लिया गया।

बढ़ रहे हैं किडनैपिंग के मामले

नाइजीरिया में किडनैपिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में फिरौती के बदले किडनैपिंग के कई मामले सामने आए हैं, जब लोकल बदमाशों और जिहादी संगठनों ने सैकड़ों लोगों को किडनैप किया। किडनैपिंग के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। काफी कोशिशों के बावजूद भी इन मामलों में कमी नहीं आ रही है।

Updated on:
01 Dec 2025 07:49 am
Published on:
01 Dec 2025 07:49 am