26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Iran War: हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा अपडेट, अमेरिकी ब्लॉकेड के बीच ईरान-ओमान के बीच क्या हुई बात?

Iran War Latest Update: ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस बीच, ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है... पूरी खबर पढ़ें।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jul 26, 2026

Iran stops vessel from entering Strait of Hormuz

हॉर्मुज स्ट्रेट। (फोटो- IANS)

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलने की नई उम्मीद जाग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान और ओमान के बीच हॉर्मुज फिर से खोलने और उस इलाके के समुद्री रास्तों को लेकर हो रही बातचीत में ठोस प्रगति हुई है। क्षेत्रीय सूत्रों ने यह दावा किया है।

क्षेत्रीय सूत्रों ने सीबीएस न्यूज को बताया कि दोनों देशों के बीच माहौल सकारात्मक है, हालांकि पूरा समझौता होने में अभी और समय लग सकता है। ओमान के अधिकारी शुक्रवार को तेहरान पहुंचे थे। उन्होंने ईरानी नेताओं से सीधे मुलाकात की थी। इस दौरान, कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

क्यों अहम मानी जा रही यह बैठक?

यह बैठक इसलिए भी ज्यादा अहम मानी जा रही है क्योंकि इसी दौरान अमेरिका ने ईरान पर अपने बमबारी के अभियान को 13 दिनों के बाद रोक दिया। सूत्रों का कहना है कि वाशिंगटन ने जानबूझकर बमबारी रोककर इन वार्ताओं को बिगड़ने से बचाया।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में फिर कहा- ईरान डील करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अभी समय सही नहीं है लेकिन वे सुनने को तैयार हैं। वाशिंगटन इन ईरान-ओमान बातचीत पर नजर रखे हुए है।

अमेरिका ने बमबारी क्यों रोकी?

क्षेत्रीय सूत्रों का दावा है कि अमेरिकी बमबारी रोकने का फैसला इन आमने-सामने की डिप्लोमेसी को ध्यान में रखकर लिया गया। हालांकि व्हाइट हाउस और सेंटकॉम ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की।

इस बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान-अमेरिका समझौते के आर्टिकल 5 का उल्लंघन कर रहा है।

प्रेस टीवी को दिए इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि अमेरिका ने हॉर्मुज में बिना अनुमति नया शिपिंग रूट बना लिया है। वह व्यापारिक जहाजों को ईरान के तय गलियारों से हटाकर दूसरी तरफ मोड़ रहा है।

अमेरिकी नौसेना का सख्त रुख

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने आज ही कहा कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक ब्लॉकेड पूरी तरह लागू है। दो जहाजों को नियम न मानने पर डिसेबल कर दिया गया, जबकि दो अन्य को बोर्डिंग कर चेक किया गया। एक्स पर जारी बयान में सेंटकॉम ने बताया कि 12 व्यापारिक जहाजों को ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने से रोका गया।