विदेश

ट्रंप पर एक बार फिर होने वाला था हमला? हथियार लेकर जबरन घर में घुसने लगा शख्स, अधिकारियों ने मार गिराया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फ्लोरिडा के मार-ए-लागो क्लब में एक और हमले की कोशिश नाकाम हो गई। रविवार सुबह एक व्यक्ति जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसके पास शॉटगन और गैस कनस्तर था।

2 min read
Feb 22, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार हमला करने की कोशिश नाकाम हो गई। फ्लोरिडा में एक शख्स राष्ट्रपति ट्रंप के मार-ए-लागो क्लब में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारियों ने तुरंत उसे गोली मार दी। अमेरिकी एजेंसी 'सीक्रेट सर्विस' ने बताया कि रविवार सुबह-सुबह यह घटना हुई। शख्स के पास एक शॉटगन और एक गैस कनस्तर था।

कहां थे ट्रंप?

अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय ट्रंप व्हाइट हाउस में थे। प्रेसिडेंट का मार-ए-लागो में एक घर है और वह अक्सर पाम बीच क्लब में खाना खाते हैं और इवेंट्स होस्ट करते हैं।

शख्स की उम्र 20 साल

अधिकारियों ने बताया कि 20 साल के आस-पास के उस आदमी को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स और पाम बीच की पुलिस ने गोलियों से भून डाला।

शख्स पहले मार-ए-लागो के नॉर्थ गेट के पास सुरक्षित घेरे में घुसा और फिर एक ऑफिसर पर शॉटगन तान दी। जिसके बाद, अधिकारियों ने उसे शूट कर दिया।

अधिकारी उस आदमी का नाम तब तक नहीं बता रहे जब तक उसके परिवार की पहचान नहीं हो जाती। पाम बीच काउंटी शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर्स को बताया कि एक डिप्टी और दो सीक्रेट सर्विस एजेंट्स उस एरिया में जांच करने गए थे।

जांच में जुटे अधिकारी

अब FBI इस घटना की जांच कर रही है। जुलाई 2024 में भी ट्रंप की जान बाल-बाल बची थी। तब एक बंदूकधारी ने बटलर में एक कैंपेन रैली के ऊपर छत से उन पर गोली चलाई थी। एक सीक्रेट सर्विस स्नाइपर ने बंदूकधारी थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को मार गिराया था।

उस कोशिश के दो महीने बाद, एक और हत्यारे रयान राउथ को गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक गोल्फ कोर्स के बाहर राइफल लेकर इंतजार कर रहा था, जहाँ ट्रंप खेल रहे थे।

तब एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने राउथ पर गोली चला दी। राउथ को ट्रंप को मारने की कोशिश करने का दोषी ठहराया गया था। उसे हाल ही में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Also Read
View All

अगली खबर