
पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश प्रधानमंत्री तारिक रहमान। (Photo-IANS)
बांग्लादेश ने आखिरकार भारत से रिश्ते बेहतर करने के इरादे से बड़ी घोषणा कर दी है। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि भारत में मौजूद बांग्लादेशी डिप्लोमैटिक मिशन से टूरिस्ट वीजा सर्विस सोमवार से फिर से शुरू हो जाएंगी।
बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों से भारत में अपने डिप्लोमैटिक मिशन से टूरिस्ट वीजा सर्विस रोक दी थी। हालांकि, बांग्लादेश चुनाव के बाद हालात सुधरे हैं और वीजा सर्विस सोमवार से पूरी तरह से फिर से शुरू हो जाएगी।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को कहा- दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन और भारत के अलग-अलग शहरों जैसे गुवाहाटी, अगरतला, मुंबई व कोलकाता जैसे जगहों पर जहां भी बांग्लादेशी डिप्लोमैटिक मिशन हैं, वहां टूरिस्ट वीजा के अलावा दूसरी वीजा सर्विस चालू थीं।
अधिकरी ने कहा- टूरिस्ट वीजा लगभग बंद कर दिए गए थे, हालांकि वे अभी भी अर्जेंट मामलों में जारी किए जा रहे थे। हमने इसे ऑफिशियली बंद होने की घोषणा नहीं की, लेकिन हम इसे फिर से शुरू होने की भी औपचारिक घोषणा नहीं कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा- वीजा पहले से ही मिल रहा है, यह अब सोमवार से बड़े पैमाने पर बढ़ाया जाएगा। बता दें कि12 फरवरी को बांग्लादेश में हुए चुनाव के आसपास, बांग्लादेश सरकार ने भारत में अपने मिशन को 15 जनवरी से 15 फरवरी तक टूरिस्ट वीजा सस्पेंड करने का निर्देश दिया था।
अर्जेंट मामलों में वीजा जारी किए जा रहे थे। भारत के अलावा, सुरक्षा कारणों से भूटान और नेपाल जैसे देशों के लिए भी सर्विस पूरी तरह से रोक दी गई थीं।
अब, पूरी स्थिति की समीक्षा करने के बाद, सोमवार से सभी जगहों से टूरिस्ट वीजा समेत सभी तरह के वीजा पूरी तरह से फिर से शुरू किए जा रहे हैं।
बांग्लादेशियों के लिए भारतीय वीजा सर्विस अभी भी सस्पेंड हैं। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के समय में, भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। अब नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार ने पद संभाला है, तो रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं।
चुनाव के बाद नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में, भारत के स्पीकर ओम बिरला के नेतृत्व में एक हाई-लेवल भारतीय डेलीगेशन ने भाग लिया और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
Updated on:
22 Feb 2026 03:40 pm
Published on:
22 Feb 2026 03:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
