विदेश

21 आतंकियों का काम तमाम, माली की सेना को मिली कामयाबी

Action Against Terrorist: माली की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 आतंकियों को मार गिराया।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2025, 11:42 AM IST
Mali troops
Mali troops (Photo - Washington Post)

आतंकवाद (Terrorism) सिर्फ एक या दो देशों की नहीं, बल्कि दुनियाभर की समस्या है। कई देशों में आतंकवाद का असर देखने को मिलता है। अफ्रीकी देश भी आतंकवाद से अछूते नहीं और और वहाँ इस वजह से स्थिति काफी खराब है। अफ्रीकी देशों में अक्सर ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। ये आतंकी सामान्य जनता, सेना और पुलिस, किसी को नहीं बख्शती। ऐसे में सेना भी समय-समय पर इन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। माली (Mali) की सेना (Army) ने आतंकियों (Terrorists) के खिलाफ हाल ही में सैन्य अभियान चलाया। सेना ने पश्चिमी माली के सेबाबौगू इलाके में आतंकियों की गतिविधि पता चलने पर उनके खिलाफ सैन्य अभियान को अंजाम दिया।

सेना ने किया 21 आतंकियों को ढेर

माली की सेना ने सोमवार को बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि उनकी टुकड़ी ने सेबाबौगू इलाके में 21 आतंकियों को मार गिराया। सेना ने बताया कि जैसे ही उन्हें आतंकियों के ठिकाने की जानकारी मिली, उन्होंने सैन्य अभियान चलाते हुए आतंकियों के ठिकाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में आतंकियों के ठिकाने भी तबाह हो गए और साथ ही 21 आतंकियों का काम भी तमाम हो गया।

आतंकियों के हथियार भी तबाह

सेना ने बताया कि हवाई हमले में आतंकियों के ठिकानों में मौजूद बम-गोले, बंदूकें, मिसाइलें भी तबाह हो गए हैं। आतंकियों के कुछ डिवाइसेज़ भी इस हवाई हमले में तबाह हो गए।

भाग निकले आतंकियों की तलाश शुरू

सेना ने इस बात की भी जानकारी दी कि हवाई हमले में कुछ आतंकी ज़िंदा भी बच गए, जिनके साथ बाद में उनकी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 आतंकी घायल हो गए और कुछ अन्य आतंकियों के साथ मौके से भाग निकलने में कामयाब हुए। सेना इन आतंकियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच होगा युद्ध-विराम! पुतिन ने किया ऐलान

Updated on:
29 Apr 2025, 11:42 AM IST
Published on: