
Vladimir Putin
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 3 साल से भी ज़्यादा समय बीतने के बाद भी अब तक इसका अंत नहीं हुआ है। युद्ध की शुरुआत में लगा था कि रूसी सेना कुछ दिन में ही जीत हासिल कर लेगी, लेकिन लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है और इसकी वजह से काफी तबाही भी मची है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। हालांकि अब इस दोनों देशों के बीच युद्ध-विराम लागू होने वाला है। इस बात का ऐलान खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने किया है।
पुतिन ने सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) पर 3 दिन के युद्ध-विराम का ऐलान कर दिया है। यह सीज़फायर 8 मई को मध्य-रात्रि से लागू होगा और 11 मई तक रहेगा।
8 मई को दूसरे विश्व युद्ध में 'विक्ट्री डे' माना जाता है। इस दिन 1945 में यह युद्ध खत्म हुआ था। इसी अवसर पर हर साल कई वेस्टर्न देशों में 'विक्ट्री डे' का जश्न मनाया जाता है और इसी वजह से पुतिन ने 3 दिन के युद्ध-विराम का ऐलान किया।
पुतिन के 3 दिन के सीज़फायर की घोषणा के बाद यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा (Andrii Sybiha) ने कहा कि अगर रूस वास्तव में शांति चाहता है, तो उसे तुरंत स्थायी युद्ध-विराम करना चाहिए। सिबिहा ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन कम से कम 30 दिनों के लिए स्थायी, विश्वसनीय और पूर्ण युद्ध-विराम के लिए तैयार है, जिससे इस युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कम बढ़ाया जा सके।
यह भी पढ़ें- आरएसएफ ने सूडान में फिर मचाया आतंक, 31 लोगों को उतारा मौत के घाट
Updated on:
29 Apr 2025 09:30 am
Published on:
29 Apr 2025 09:30 am
