
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)
Iran–Israel war: अमेरिका-इजरायल और ईरान के भीषण जंग जारी है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ईरान पूरी तरह से खत्म हो रहा है। मैरीलैंड में उन्होंने कहा कि संघर्ष पर मेरी लगातार नजर बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना एक घंटे के अंदर तेहरान की विद्युत क्षमता को खत्म कर दिया है।
ईरान के खिलाफ अपनी जीत का दावा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि युद्ध के मोर्चे पर हमारे पास बहुत अच्छी खबर है। वे पूरी तरह से खत्म हो रहे हैं। ईरान पूरी तरह से खत्म हो रहा है। वे लगभग आखिरी रास्ते पर हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम इसे तुरंत खत्म कर देंगे, लेकिन वे ऐसा कर रहे हैं। उनके पास कोई नौसेना नहीं है। उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है। उनके पास कोई एंटी-एयर ट्रैफिक नहीं है, कुछ भी नहीं है। उनके पास कंट्रोल का कोई सिस्टम नहीं है। हम बस उस देश पर आजादी से घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब हम संघर्ष पर बहुत ध्यान देंगे। सबसे जरूरी बात यह है कि हमें इसे जीतना है। इसे जल्दी जीतना है, लेकिन जीतना है। ज्यादातर लोग कहते हैं कि यह पहले ही जीत लिया गया है। बस सवाल यह है कि हम कब रुकेंगे? हम इसे दोबारा नहीं बढ़ने देना चाहते।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका एक घंटे में ईरान की विद्युत क्षमता को नष्ट कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि हम तेहरान और दूसरी जगहों के कुछ हिस्सों पर हमला कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो उनके लिए अपने देश को फिर से बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा, और हम ऐसा नहीं चाहते। लेकिन हम इलेक्ट्रिक पर हमला कर सकते हैं। हम एक घंटे में उनकी इलेक्ट्रिक क्षमता खत्म कर सकते हैं और उन्हें इसे फिर से बनाने में 25 साल लगेंगे। तो इसलिए हम ऐसा नहीं करने वाले हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए खतरे को रोकने के लिए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के साथ अहम कदम उठा रहा है और यह ऑपरेशन सफल रहा है। ट्रंप ने कहा कि हम उन फैक्ट्रियों को उड़ा रहे हैं जहां रडार या एंटी-एयरक्राफ्ट उपकरण बनाया जाता है और सच कहूं तो, किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा है। उन्होंने तेल की बढ़ती कीमतों पर भी बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतें पहले ही नीचे आ रही हैं, और वे और भी नीचे आएंगी। हालांकि, जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता, हम यहां से नहीं जाएंगे। यह बहुत तेजी से होगा। बहुत ही तेजी से, लेकिन हम भविष्य में काबिल राष्ट्रपतियों के होने पर निर्भर नहीं रहेंगे।
Updated on:
12 Mar 2026 10:59 am
Published on:
12 Mar 2026 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
