विदेश

ऑस्ट्रेलिया सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर लगेगी पाबंदी

आज का दौर सोशल मीडिया का दौर माना जाता है, लेकिन बच्चों का सोशल मीडिया इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 4:30 PM IST
Smartphone Addiction
Smartphone Addiction

सोशल मीडिया (Social Media) आज के इस दौर का अहम हिस्सा है। आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है। सोशल मीडिया पर दुनियाभर की जानकारी मिल जाती है। खबरें हो या फिर एंटरटेनमेंट, सोशल मीडिया के ज़रिए ये सब मुमकिन है। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स इंटरनेट पर अवेलेबल हैं और बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही नहीं माना जाता। सोशल मीडिया के सकारात्मक पहलुओं के साथ ही नकारात्मक पहलू भी हैं और बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की सरकार ने इस बारे में एक बड़ा फैसला लिया है।

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी पाबंदी

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज़ (Anthony Albanese) ने यह ऐलान कर दिया है कि देश में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगेगी। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने आज ही इस बात का ऐलान किया है।

साल के अंत तक होगा कानून लागू

अल्बनीज़ ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाने के लिए इसी साल के अंत तक संसंद में कानून लागू किया जाएगा। इस कानून के तहत सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए एक न्यूनतम आयु तय की जाएगी।

क्या हो सकती है न्यूनतम आयु?

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए न्यूनतम आयु क्या होगी, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यह 14-16 के बीच में होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बच्चे के बीमार होने पर छुट्टी मांगने वालों को कंपनी ने दिया हैरान करने ऐसा जवाब, लोगों ने लगाई लताड़

Updated on:
10 Sep 2024, 4:30 PM IST
Published on: