विदेश

बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी: क्या भारत-पाकिस्तान युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं ?

Baba Vanga prediction 2025: बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2025 में एक बड़े युद्ध की भविष्यवाणी की थी, जिसे हालिया भारत-पाक तनाव के से जोड़ कर देखा जा रहा है।
3 min read
• •
Updated: 3 May 2025, 6:21 PM IST
Baba Vanga predictions 2025
Baba Vanga predictions 2025

Baba Vanga prediction 2025: भारत और पाकिस्तान के दरम्यान बढ़ते तनाव के बीच बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की सन 2025 (Baba Vanga prediction 2025) के लिए की गईं भविष्यवाणियां एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने एक इस्लामिक देश का विनाश होने की बात कही थी। इस वजह से लोग इस भविष्यवाणी को पाकिस्तान से जोड़ कर देख रहे हैं। उन्होंने 2025 में एक विनाशकारी युद्ध (India Pakistan war) की चेतावनी दी थी, जिसे मानवता के विनाश की शुरुआत बताया गया था। हालांकि उन्होंने भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) का नाम नहीं लिया है, लेकिन हाल की घटनाओं से यह भविष्यवाणी और प्रासंगिक हो गई है।

भारत-पाकिस्तान तनाव और भविष्यवाणी की प्रासंगिकता

उन्होंने 2025 के लिए चेतावनी दी थी कि आसमान से आग बरसेगी, जो मौजूदा समय में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए युद्ध जैसे हालात की ओर संकेत कर रही है। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है, जबकि पाकिस्तान ने सभी द्विपक्षीय समझौतों को निलंबित करने की धमकी दी है। इन घटनाओं ने बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को और प्रासंगिक बना दिया है, खासकर जब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव की संभावना बढ़ रही है।

ऐसा युद्ध जो पूरे महाद्वीप की आबादी को तबाह कर देगा

दृष्टिहीन बल्गेरियाई रहस्यवादी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की दशकों पहले जारी की गई एक सख्त चेतावनी फिर से लोगों की नजर में आ गई है। ध्यान रहे कि 9/11 और कोविड-19 महामारी जैसी वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए मशहूर दृष्टिहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने दावा किया है कि सन 2025 में यूरोप में युद्ध होगा, और कोई भी युद्ध नहीं , ऐसा युद्ध जो पूरे महाद्वीप की आबादी को तबाह कर देगा।

पूरे क्षेत्र में तनाव के कारण बढ़ती बेचैनी बढ़ा दी है

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्टों के अनुसार, वांगा ने एक ऐसे जबरदस्त संघर्ष की चेतावनी दी है, जो यूरोप की नींव को हिला कर रख देगा। इसमें शामिल देशों के बारे में विवरण अस्पष्ट हैं, लेकिन इस भविष्यवाणी ने पूरे क्षेत्र में तनाव जारी रहने के कारण बढ़ती बेचैनी बढ़ा दी है।

बाबा वेंगा की 2025 की प्रमुख भविष्यवाणियां

यूरोप में विनाशकारी युद्ध: बाबा वेंगा ने सन 2025 में यूरोप में एक बड़ा युद्ध होने की भविष्यवाणी की थी, जो मानवता के पतन की शुरुआत करेगा।

वैश्विक आर्थिक संकट: उन्होंने वैश्विक आर्थिक मंदी की भी चेतावनी दी थी, जो 2025 में वैश्विक बाजारों को प्रभावित कर सकती है।

प्राकृतिक आपदाएं: बाबा वेंगा ने शक्तिशाली भूकंपों और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की थी, जो एशिया के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकती हैं।

साल 2025: आर्थिक उथल-पुथल और भूकंप का साल

बाबा वांगा ने अपनी युद्ध चेतावनी के साथ-साथ 2025 में दुनिया भर में आर्थिक तबाही की भविष्यवाणी की थी। उनके विज़न के अनुसार, वित्तीय प्रणालियाँ अराजकता में बदल जाएंगी, जिससे दुनिया भर के राष्ट्र प्रभावित होंगे। हाल की घटनाओं के मद्देनज़र यह भविष्यवाणी सही लगने लगी है। ध्यान रहे कि 9 अप्रैल को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित नए टैरिफ़ ने बाज़ारों को हिला कर रख दिया है।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां और वैश्विक दृष्टिकोण

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां केवल यूरोप तक सीमित नहीं थीं। उन्होंने वैश्विक स्तर पर युद्ध, आर्थिक संकट और प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी दी थी। हाल की घटनाएं, जैसे एशिया में भूकंप और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, उनकी भविष्यवाणियों के अनुरूप प्रतीत होती हैं। बहरहाल बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां विशिष्ट नहीं थीं, लेकिन वर्तमान वैश्विक परिदृश्य, विशेष रूप से भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव, उनकी चेतावनियों को और गंभीर बनाते हैं।

Updated on:
3 May 2025, 6:21 PM IST
Published on: