विदेश

बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी, 2026 में मच जाएगी तबाही!

दुनिया में AI के बढ़ते असर और टेक कंपनियों की छंटनी के बीच बाबा वेंगा की 2026 को लेकर कथित भविष्यवाणियां फिर चर्चा में हैं। क्या उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव का संकेत दिया था? जानें सच और सोशल मीडिया के दावों की हकीकत।

2 min read
Feb 19, 2026
Baba Vanga (Photo - Representative)

दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की तरफ बढ़ रही है। इसके चलते टेक कंपनियां छंटनी कर रही है। इन सबके बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। दरअसल, बाबा वेंगा को बुल्गारिया का नास्त्रेदमस कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने कई बड़ी वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी। अब लोग उनकी बातों को मौजूदा में अर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और जॉब कटौती से जोड़कर देख रहे हैं।

दावा किया जा रहा कि बाबा वेंगा ने 2026 के आसपास तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को लेकर भी संकेत दिए थे। कुछ समर्थकों का दावा है कि उन्होंने भविष्य में ऐसी “स्मार्ट मशीनों” के उभरने की बात कही थी, जो इंसानों की तरह सोच सकेंगी और समाज पर गहरा प्रभाव डालेंगी। हालांकि उन्होंने सीधे “AI” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। विशेषज्ञ मानते हैं कि उनकी भविष्यवाणियां सामान्य और अस्पष्ट थीं, जिन्हें बाद में आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया।

ये भी पढ़ें

87 संदिग्ध उड़ानें और अनजान महिलाएं…जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा! रसूखदारों तक पहुंची आंच

आज AI तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन इसे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़ने के पुख्ता प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। फिलहाल उनकी भविष्यवाणी में जॉब कटौती को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है, बावजूद इसके लोग बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को इसे तबाही के तौर पर जोड़कर देख रहे हैं।

आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए कस्टमर सपोर्ट, डेटा प्रोसेसिंग, बेसिक कोडिंग जैसे काम किए जा रहे हैं। मशीनों के काम करने की वजह से रूटीन जॉब्स में कटौती हो रही है। एआई के चलते वर्कफोर्स घटाई जा रही है। आईटी सेक्टर में डर और अनिश्चितता का माहौल। दुनिया भर की कई टेक कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गूगल, ऑरकल और टाटा कंसलटेंसी सर्विस ने लागत घटाने, पुनर्गठन (Restructuring) करने और AI आधारित ऑटोमेशन को बढ़ाने के लिए AI अपना रही है, जिससे जॉब्स में कटौती हो रही है।

कौन हैं बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा (Baba Vanga) बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता मानी जाती हैं। उनका जन्म 1911 में और 1996 में निधन हुआ। बचपन में एक तूफान के दौरान उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, जिसके बाद उन्होंने दावा किया कि उन्हें भविष्य देखने की शक्ति मिली। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने 9/11 हमले, सोवियत संघ के पतन और प्रिंसेस डायना की मृत्यु जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी। हालांकि इन दावों के पुख्ता सबूत नहीं हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से उनकी भविष्यवाणियों को संयोग या अस्पष्ट कथन माना जाता है, फिर भी दुनियाभर में उनके नाम की चर्चा होती रहती है।

ये भी पढ़ें

‘डिएगो गार्सिया को मत सौंपिए…’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंग्लैंड को किया आगाह, ईरान को भी दी कड़ी चेतावनी

Updated on:
19 Feb 2026 10:06 am
Published on:
19 Feb 2026 10:04 am
Also Read
View All

अगली खबर