विदेश

मिड इंडियन रिज पर आए बैक-टू-बैक भूकंप, नहीं हुआ नुकसान

Mid Indian Ridge Earthquakes: दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज मिड इंडियन रिज में बैक-टू-बैक भूकंप आए।
less than 1 minute read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिन ही दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जाते हैं। एक दिन में एक से कई ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। कुछ जगहों पर तो बैक-टू-बैक भूकंप भी आते हैं। ऐसा ही कुछ आज, गुरुवार, 24 अक्टूबर को मिड इंडियन रिज (Mid Indian Ridge) पर हुआ। मिड इंडियन रिज पर आज बैक-टू-बैक भूकंप आए। भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे पहला भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। इसके 51 सेकंड्स बाद ही दूसरा भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 रही।

कितनी रही गहराई?

मिड इंडियन रिज पर आज आए पहले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर और दूसरे भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर ही रही।

नहीं हुआ नुकसान

मिड इंडियन रिज पर आए बैक-टू-बैक भूकंपों से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में वृद्धि है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले ही अमेरिका में पड़ चुके हैं 2.1 करोड़ वोट, ओबामा भी शामिल

Updated on:
24 Oct 2024 12:57 pm
Published on:
24 Oct 2024 12:57 pm
Also Read
View All
फ्रांस हिंसा के बीच इंटीरियर मिनिस्टर ने की इस्तीफे की पेशकश, राष्ट्रपति मैक्रों ने ठुकराया, पुलिसिंग में बदलाव के दिए निर्देश

मिडिल ईस्ट के 12 देशों में अमेरिका का सिक्योरिटी अलर्ट: ईरान-हूति हमलों का जताया खतरा, एयरस्पेस बंद होने की आशंका

US attack on Iran: मध्य पूर्व में अमेरिका का हाई अलर्ट: ईरान पर हमले की अटकलें तेज, नागरिकों से कहा- रहें सतर्क

France Protests: ऐतिहासिक सिटी हॉल जलाया, दुकानें लूटीं; मैक्रों बोले- जायज मांगें अपनी जगह, उपद्रवियों से कोई समझौता नहीं

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जेलेंस्की नहीं चाहते जंग खत्म हो, यूरोप और बाइडेन के पैसे पर खींच रहें लड़ाई