विदेश

बांग्लादेश ने अल्पसंख्यकों पर हमलों से पल्ला झाड़ा

BSF-BGB Meeting: बीएसएफ और बीजीबी के बीच हुई मीटिंग के दौरान बांग्लादेश ने अल्पसंख्यकों पर हमलों से पल्ला झाड़ लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2025, 10:44 AM IST
Meeting between BSF and BGB
Meeting between BSF and BGB

पिछले साल अगस्त में शेख हसीना (Sheikh Hasina) सरकार गिरने के बाद अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले और उत्पीडऩ से बांग्लादेश (Bangladesh) ने पल्ला झाड़ लिया। नई दिल्ली (New Delhi) में भारत और बांग्लादेश की बॉर्डर फोर्स के प्रमुखों की चार दिवसीय मीटिंग के अंतिम दिन गुरुवार को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश -बीजीबी (BGB) के डीजी मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने अल्पसंख्यकों को आश्वस्त किया कि उनकी ज़्यादा से ज़्यादा मदद की जाएगी।

कब होगी अगली मीटिंग?

इस मीटिंग में भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स - बीएसएफ (BSF) की तरफ से डीजी दलजीत सिंह चौधरी मौजूद थीं। साल में दो बार होने वाली यह मीटिंग अब जुलाई 2025 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होगी। बीएसएफ, बांग्लादेश से लगते पांच राज्यों में फैली 4096 किलोमीटर लंबी बॉर्डर की सुरक्षा करती है।

यह भी पढ़ें- इज़रायल में बैक-टू-बैक तीन बसों में बम धमाके, मचा हड़कंप

विवादित पॉइंट्स का करेगे सर्वे

दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर 150 गज के दायरे में फेंसिंग लगाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बॉर्डर पर फेंसिंग लगाए जाने के विवादित पॉइंटस पर दोनों देशों की बॉर्डर फोर्सेज संयुक्त सर्वे करवाएंगी। पहले बीजीबी की आपत्ति के बाद फेंसिंग का काम रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में 7 पंजाबियों की हत्या, बस से उतारकर मारी गोली

Updated on:
21 Feb 2025, 10:44 AM IST
Published on: