पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकियों और उग्रवादियों के साथ ही सामान्य अपराधियों ने भी स्थिति को काफी खराब कर रखा है। देश में आतंकवाद और अपराध काफी बढ़ चुका है। पाकिस्तान में बढ़ रहा आतंकवाद और अपराध कानून व्यवस्था के भी काबू में नहीं आ रहा। आए दिन ही देश में आपराधिक मामले देखने को मिलते हैं। यूं तो पाकिस्तान में आतंकवाद और अपराध से कोई भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन अल्पसंख्यकों को अक्सर ही निशाना बनाया जाता है। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में उग्रवादियों ने एक बार फिर अल्पसंख्यकों पर हमला किया और उनका निशाना बने पंजाबी।