गोल्ड रिज़र्व (Gold Reserve) यानी कि सोने का भंडार किसी भी देश के लिए काफी अहम होता है। गोल्ड रिज़र्व हर देश के सेंट्रल बैंक के पास जमा सोने का भंडार होता है, जिसका उद्देश्य जमाकर्ताओं, नोट धारकों या व्यापारिक साथियों, को गोल्ड स्टैंडर्ड के समय के दौरान पेमेंट करने के वादे को भुनाया जाना था। गोल्ड रिज़र्व को एक मूल्य भंडार के रूप में, या राष्ट्रीय मुद्रा के मूल्य का समर्थन करने के लिए भी जमा करके रखा जाता था। हालांकि हर देश के पास सोने के भंडार की एक जैसी मात्रा नहीं होती। कुछ देशों के पास काफी ज़्यादा गोल्ड रिज़र्व होता है, तो कुछ देशों के पास कम।