चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 का आज से आगाज़ हो रहा है। क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान (Pakistan) और यूएई (UAE) में 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा। यूं तो पाकिस्तान इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी का आधिकारिक मेजबान है, लेकिन भारत (India) अपने सभी मैच यूएई में खेलेगा। सुरक्षा कारणों की वजह से भारतीय टीम ने पाकिस्तान न जाने और अपने सभी मैच यूएई में खेलने का फैसला लिया है। पाकिस्तान में आतंकवाद कितनी गंभीर समस्या है, यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। आए दिन ही पाकिस्तान में बम धमाकों के मामले सामने आते हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।