विदेश

Bangladesh Election: खालिदा और हसीना के बगैर हो रहा चुनाव, 35 तक बांग्लादेश की दो ध्रुव थीं ये दो औरतें, खूनी है इतिहास

बांग्लादेश में कल मतदान होना है। 40 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब दोनों ही महिलाएं चुनाव में नहीं है। शेख हसीना भारत में निर्वासित जीवन व्यतित कर रही हैं, जबकि खालिदा जिया का बीते साल 30 दिसंबर को देहांत हो गया।

3 min read
Feb 11, 2026
शेख हसीना और खालिदा जिया (फोटो-IANS)

Bangladesh Election: बांग्लादेश में कल मतदान होना है। चुनाव लड़ने को लेकर शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर बैन लगा हुआ है। ऐसे में मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात ए इस्लामी के बीच है। जमात का छात्र नेताओं की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी के साथ गठबंधन भी है। बांग्लादेश की 4 दशकों की सियासी राजनीति में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पूर्व पीएम खालिदा जिया और पूर्व पीएम शेख हसीना चुनावी मैदान में नहीं हैं।

दरअसल, 5 अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से वह भारत में निर्वासन में रह रही है। वहीं, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की पूर्व अध्यक्ष खालिदा जिया का 30 दिसंबर 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। उनकी मौत की खबर के साथ ही बांग्लादेश की चार दशकों से चली आ रही सियासी दुश्मनी के एक महत्वपूर्ण युग बैटल ऑफ बेगम्स का अंत भी हो गया।

ये भी पढ़ें

हिंसा के साये में बांग्लादेश, मतदान से पहले, खेल करने कि कोशिश में युनूस, BNP ने मांगी माफी

रक्तरंजीत रहा है खालिदा और हसीना का इतिहास

खालिदा जिया और हसीना का राजनीतिक इतिहास रक्तरंजित रहा है। शेख हसीना जहां आवामी लीग की संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं। जिनकी साल 1975 में सैन्यकर्मियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में मुजीब परिवार के कई लोग मारे गए। शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना इसलिए बच गई थीं, क्योंकि वह उस समय जर्मनी में थी।

वहीं, खालिदा जिया का राजनीतिक सफर उनके पति जियाउर रहमान से जुड़ा है। जियाउर रहमान मुक्ति युद्ध के नायक थे, जिन्होंने 1971 में स्वतंत्रता की घोषणा की थी। उन्होंने उन्होंने 27 मार्च 1971 को चटगांव (चिटागॉन्ग) के कालुरघाट रेडियो स्टेशन (स्वाधीन बांग्ला बेतार केंद्र) से बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा प्रसारित की।

जिया उर रहमान ने कहा था, 'यह स्वाधीन बांग्ला बेतार केंद्र है। मैं, मेजर जियाउर रहमान, बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की ओर से घोषणा करता हूं कि स्वतंत्र बांग्लादेश जनगणराज्य स्थापित हो चुका है। मैं सभी बंगालियों से पश्चिम पाकिस्तानी सेना के हमले के खिलाफ उठने का आह्वान करता हूं।'

वे 1977 से 1981 तक राष्ट्रपति रहे, लेकिन 1981 में एक असफल तख्तापलट में उनकी हत्या कर दी गई। पति की मौत के बाद गृहणी खालिदा ने राजनीति में प्रवेश किया और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

शेख मुजीब की हत्या में जिया की संदिग्ध भूमिका

कहा जाता है कि 1975 में बंगबंधु यानि की शेख मुजीब उर रहमान की हत्या में जियाउर रहमान की भूमिका संदिग्ध थी। उन पर यह आरोप लंबे समय तक चस्पा रहा। इधर, पिता की हत्या के बाद शेख हसीना ने भारत में शरण लिया और लगभग 6 साल तक निर्वासन में रहीं। इस दौरान उन्होंने कई बार वतन वापसी की कोशिश की, लेकिन बेगम खालिदा के पति और बांग्लादेश के तत्कालीन राष्ट्रपति और सैन्य शासक जिया उर रहमान की सरकार ने उनके आने का विरोध किया। मगर 17 मई 1981 को वे ढाका लौटीं। इसके ठीक 13 दिन बाद 30 मई 1981 को एक सैन्य तख्तापलट के प्रयास में जिया उर रहमान की हत्या कर दी गई थी।

सैन्य तानाशाह के खिलाफ साथ आई दोनों बेगम

एक समय ऐसा भी आया जब शेख हसीना और खालिदा जिया एक साथ आई थी। सैन्य शासक हुसैन मुहम्मद इरशाद के खिलाफ दोनों बेगम्स ने साथ मिलकर आंदोलन चलाया। हड़तालें की, संघर्ष करते हुए लाठियां खाई और हवालात में भी रात बिताना पड़ा। वैश्विक दवाब के आगे हुसैन मुहम्मद ने घुटने टेक दिए और 1990 में चुनाव हुआ। 1991 के चुनाव में खालिदा ने शेख हसीना को चुनावी पटखनी दी और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। वे 1991-96 और 2001-06 तक सत्ता में रहीं।

हालांकि, अगले आम चुनाव में सत्ता विरोधी लहर के कारण BNP को करारी हार का सामना करना पड़ा और शेख हसीना चुनाव जीतकर सत्ता में पहुंचीं। पांच साल बाद हसीना भी चुनाव हार गईं। 2001 से 2006 तक फिर खालिदा ने देश की बागडोर संभाली। 2006 के बाद 2024 तक लगातार 18 साल तक हसीना ने बांग्लादेश को चलाया।

सत्ता के आदान प्रदान के दौरान दोनों बेगमों के बीच संघर्ष भी हुए। हसीना के शासन में खालिदा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, उन्हें 2018 में जेल हुई और बाद में घर में ही नजरबंद कर दिया गया। उधर, जब खालिदा जिया पीएम थी, उस दौरान शेख हसीना पर जानलेवा हमला भी हुआ था।

Published on:
11 Feb 2026 08:50 am
Also Read
View All

अगली खबर