बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 17 फरवरी 2026 को पदभार संभाल लिया है। BNP की भारी जीत के बाद नई सरकार बनी। भारी अशांति के बाद उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर मजबूत करने की सख्त चेतावनी दी और सभी अल्पसंख्यकों (हिंदू, बौद्ध, ईसाई सहित) के लिए सुरक्षा की बड़ी घोषणा की।
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पूरी तरह से नई सरकार की कमान संभाल ली है। भारी अशांति और हिंसा देखने के बाद अब बांग्लादेश के लोगों को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
पीएम पद पर बैठते ही तारिक रहमान ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सख्त चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी हिंदू सहित अल्पसंख्यक समुदाय के लिए एकजुटता दिखाते हुए बड़ी घोषणा कर दी है।
ये भी पढ़ें
बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों ने पिछले कुछ दिनों में हिंसा की चरम सीमा को पार करते हुए देखा है। ऐसे में रहमान की नई घोषणा उनके लिए आशा की एक किरण बन सकती है।
बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री रहमान ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि शांति और लोगों का भरोसा वापस लाना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
रहमान ने कहा- पार्टी, धर्म, जाति या पंथ कुछ भी हो, हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाकर और भ्रष्टाचार को सख्ती से कंट्रोल करके लोगों के मन में शांति और सुरक्षा वापस लाना है।
इस दौरान पीएम रहमान ने जुआ और नशीले पदार्थों के फैलने को लोगों की सुरक्षा खराब करने का बड़ा कारण बताया और ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की। पीएम रहमान ने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को पहले ही कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी संवैधानिक, सरकारी और प्राइवेट संस्थाएं कानूनी नीतियों व नियमों के अनुसार सख्ती से काम करेंगी। उन्होंने कहा- न पार्टी का असर, न इज्जत, न जबरदस्ती, राज्य चलाने में कानून का राज ही आखिरी होगा।