19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भारत-पाकिस्तान लड़ना चाहते थे, लेकिन जब पैसे की आई तो…’, ट्रंप का एक और चौंकाने वाला दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Board of Peace इवेंट में भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले (मई 2025) भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग रोककर उन्होंने 25 मिलियन जानें बचाईं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 19, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो-ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में भारत-पाकिस्तान को लेकर फिर चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच जब कुछ महीने पहले जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने हमारे और इंडिया के बीच जंग रोककर 25 मिलियन जानें बचाईं।

ट्रंप ने कहा- वह जंग जोरों पर थी। प्लेन गिराए जा रहे थे। और मेरी उन दोनों से फोन पर बात हुई और मैं पाक पीएम को थोड़ा-बहुत जानता था। मैं प्राइम मिनिस्टर मोदी को बहुत अच्छे से जानता था। मैंने उन्हें फोन किया और कहा, सुनो अगर तुम लोग इसे सुलझा नहीं पाए तो मैं तुम दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा।

200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी

ट्रंप ने आगे दावा किया कि जब उन्होंने टैरिफ की धमकी दी तो भारत ने अचानक उनके साथ जंग रोकने को लेकर डील कर ली। ट्रंप ने कहा- मैंने दोनों देशों से कह दिया था कि अगर तुम लड़ोगे, तो मैं तुम दोनों देशों पर 200 परसेंट टैरिफ लगा दूंगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा- वे दोनों लड़ना चाहते थे। लेकिन जब पैसे की बात आई, तो दोनों नरम पड़ गए। जब बहुत सारा पैसा खोने की बात आई, तो दोनों ने कहा, मुझे लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते। उस वक्त 11 जेट मार गिराए गए। बहुत महंगे जेट मार गिराए गए।

चीन को लेकर क्या बोले ट्रंप?

बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में ट्रंप ने चीन पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। मैं अप्रैल में चीन जा रहा हूं। वह एक वाइल्ड इवेंट होने वाला है। पिछली बार जब मैं चीन गया था, तो प्रेसिडेंट शी ने मेरे साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया था। उन्होंने मुझे एक डिस्प्ले दिया था।

ट्रंप ने आगे कहा- मैंने इतने सारे सैनिकों को कभी एक ही हाइट का, बिल्कुल एक ही हाइट का नहीं देखा। मैंने कहा, अगर वे अपने हेलमेट नीचे कर लें, तो आप उनके सिर के ऊपर पूल खेल सकते हैं। और यह बहुत अमेजिंग था।