विदेश

सैनिकों के लिए बड़ा ऑफर, इस देश के फाइटर जेट मार गिराने पर मिलेगा 1.41 करोड़ रुपये का इनाम

Big Offer For Soldiers: दुनिया में एक ऐसा देश है जिसने अपने सैनिकों को कमाल का ऑफर दिया है। दुश्मन देश के फाइटर जेट मार गिराने पर सैनिकों का 1.41 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।

2 min read
Fighter jet shot down

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने की वजह से रूस से संबंध कई देशों से बिगड़ गए हैं। इन देशों में अमेरिका भी शामिल है। रूस के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जमकर यूक्रेन की मदद कर रहा है। इतना ही नहीं, अमेरिका ने तो रूस पर कई प्रतिबंध भी लगा दिए हैं और अमेरिका की ही तरह वेस्ट के अन्य देशों ने भी रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। दोनों देशों के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। ऐसे में हाल ही में रूस में सैनिकों को एक बड़ा ऑफर दिया गया है। इस ऑफर के बारे में जानकार रूस के सैनिकों का उत्साह और जोश बढ़ जाएगा।

अमेरिकी फाइटर जेट मार गिराने पर दिया जाएगा इनाम

रूस में तेल निकालने वाले यंत्रों को बनाने वाली एक कंपनी ने 16 जुलाई को देश के रक्षा मंत्रालय को सैनिकों के लिए एक बड़ा ऑफर दिया है। इस ऑफर के अनुसार रूस का जो सैनिक यूक्रेन में चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिकी फाइटर जेट F-15 या F-16 को मार गिराएगा, उसे इनाम दिया जाएगा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी सैनिकों के लिए इस ऑफर पर मुहर लगा दी है।

करोड़ों का इनाम

मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराने पर रूस के सैनिकों को कितना इनाम मिलेगा? जो भी सैनिक अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराएगा, उसे 15 मिलियन रुबल्स यानी कि 1.41 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।

बढ़ सकता है तनाव

रूस के सैनिकों को इस तरह अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराने का ऑफर देने से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। रूस किसी भी स्थिति में अमेरिका की यूक्रेन को देने वाली मदद का जवाब देने के लिए तैयार है और इसके लिए रूसी सैनिकों में इनाम के ज़रिए जोश का संचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Big Accident: बस का हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट, दर्जनों लोग हुए घायल



Also Read
View All

अगली खबर