विदेश

Big Accident: भारत के पड़ोसी देश में भीषण सड़क हादसा, 25 घायल

Big Accident: ये हादसा अलसुबह हुआ, जब एक बस औक ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई थी। इसमें 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

less than 1 minute read
Big road accident in Sri Lanka, 25 injured

Big Accident: भारत के पड़ोसी श्रीलंका में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा नॉर्थ वेस्टर्न प्रांत के मैडमपे शहर में अलसुबह हुआ, जब एक बस और एक ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। श्रीलंका (Shri Lanka) की पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

बारिश के दौरान हुआ हादसा

पुलिस प्रवक्ता निहाल थल्दुवा ने बताया कि दुर्घटना चिलाव-कोलंबो मुख्य सड़क पर हुई। उन्होंने बताया कि शहर में बारिश हो रही थी और बस चालक तेज गति से बस चला रहा था। चालक ने तेज बारिश के कारण बस से नियंत्रण खो दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 में दक्षिण एशियाई देश में हुई 2,200 घातक सड़क दुर्घटनाओं में 2,557 लोग मारे गए।

Also Read
View All

अगली खबर