12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

58 उड़ानों से मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, एयर इंडिया विशेष उड़ानें करेगा संचालित

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में कई भारतीय फंसे हुए हैं। ऐसे में उनकी घर वापसी के लिए एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 12, 2026

Air India flight

Air India flight

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे युद्ध को 12 दिन पूरे हो चुके हैं। युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट (Middle East) में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। कई देशों के लोग मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं। इनमें भारत के लोग भी शामिल हैं, जो सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में अब एयर इंडिया (Air India) ने एक बड़ा फैसला लिया है।

58 उड़ानों से भारतीयों की होगी घर वापसी

मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया ने 58 निर्धारित और गैर- निर्धारित उड़ानों का संचालन करने का फैसला लिया है। एयर इंडिया की सहयोगी एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस भी इस प्रयास में शामिल है। ये उड़ानें रियाद, जेद्दा, मस्कट, दुबई, अबू धाबी, शारजाह, सलालाह, बहरीन, दोहा, कुवैत और तेल अवीव से दिल्ली, मुंबई, कोझिकोड, बेंगलूरु के बीच संचालित होंगी।

सैकड़ों भारतीयों को लाया जाएगा देश

युद्ध के बीच मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की सांसें अटकी हुई हैं। ऐसे में एयर इंडिया की विशेष उड़ानों के ज़रिए सैकड़ों भारतीयों को सुरक्षित रूप से देश लाया जाएगा।