विदेश

भारतीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने दे दी गुड न्यूज, बोले- इंडिया के साथ अच्छा समझौता करने जा रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में भारतीय पत्रकारों से कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और दोनों देश जल्द ही एक अच्छी ट्रेड डील करेंगे। यह बयान ऐसे समय आया जब अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत जारी रखने की पुष्टि की है।

2 min read
Jan 22, 2026
डोनाल्ड ट्रंप। (PC: ChatGPT)

भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ने सकारात्मक रुख दिखाया है। बुधवार को दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्लूईएफ) के दौरान भारतीय पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मेरे मन में बहुत सम्मान है, वह एक शानदार व्यक्ति और मेरे मित्र हैं। हम एक अच्छा समझौता करने जा रहे हैं।

ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब अमरीका ने भारत पर 50त्न टैरिफ लगाया है, जो दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ में से एक है।

ये भी पढ़ें

भारत ने लगाया टैरिफ: दालों पर अमेरिका की ‘नहीं गल रही दाल’, सीनेटरों ने ट्रंप को पत्र लिखा

हालांकि दोनों देशों ने दोहराया है कि ट्रेड डील पर बातचीत जारी है, लेकिन डील को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा था?

इसी महीने की शुरुआत में भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभालने के बाद सर्जियो गोर ने कहा था कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए इस समझौते को अंतिम रूप देना आसान काम नहीं है, लेकिन दोनों देश समझौते पर पहुंचने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। गोर ने कहा था कि अगले एक या दो साल में अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर सकते हैं।

लुटनिक के बयान पर भारत का जवाब

इसी महीने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने दावा किया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया, क्योंकि पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया था।

हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनके बयान को खारिज करते हुए कहा कि पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप ने 2025 में 8 बार फोन पर बात की थी।

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने दे डाली धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को वल्र्ड इकोनामिक फोरम को संबोधित करते हुए ग्रीनलैंड पर अपने तेवर बरकरार रखे। तंज करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यूरोप को प्यार करता हूं, लेकिन वो सही दिशा में नहीं जा रहे हैं।

ग्रीनलैंड को बर्फ का सुंदर टुकड़ा बताते हुए ट्रंप ने कहा कि अमरीका के अलावा कोई भी देश ग्रीनलैंड को नहीं बचा सकता। हम कभी किसी से कुछ नहीं मांगते, लेकिन ताकत का इस्तेमाल करते हुए मैं बेकाबू नहीं होना चाहता। मैं ऐसा नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा अमेरिका सिर्फ ग्रीनलैंड मांग रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध में अमरीका ने ही ग्रीनलैंड को बचाया था। बाद में उसे डेनमार्क को सौंप दिया।

ग्रीनलैंड पर यूरोपीय देशों के रुख को लेकर ट्रंप ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर आप हां कह सकते हैं तो मैं खुश हो जाऊंगा, आप न कहते हैं तो हम इसे याद रखेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर