विदेश

जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान की मस्जिद में भीषण बम धमाका, बिछ गई लाशें

Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज भीषण बम धमाके का मामला सामने आया है। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया, जिससे हाहाकार मच गया।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
Blast in Islamabad's mosque

पाकिस्तान (Pakistan) में बम धमाके होना कोई नई बात नहीं है। आए दिन कहीं न कहीं इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। देश में आतंकवाद और अपराध इतना ज़्यादा बढ़ चुका है कि कानून व्यवस्था भी इसके सामने लचर है। अब पाकिस्तान में धमाके का एक और मामला सामने आया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में आज, शुक्रवार, 6 फरवरी को भीषण बम धमाके का मामला सामने आया है।

जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमलावर ने किया धमाका

इस्लामाबाद के शहजाद टाउन में तरलाई कलां इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में आज जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने जुमे की नमाज के दौरान खुद को उड़ा दिया। अचानक हुए इस धमाके की वजह से हाहाकार मच गया।

बिछ गई लाशें

इस्लामबाद में आज हुए इस आत्मघाती बम धमाके में 24 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। धमाके के बाद मस्जिद में लोगों की लाशें बिछ गईं। हर तरफ खून-खराबा हो गया। कई लोग इस धमाके में घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 100 से ज़्यादा लोग इस धमाके की वजह से घायल हुए। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित

भीषण बम धमाके के बाद हालात को देखते हुए पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसी ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है।

Also Read
View All

अगली खबर