विदेश

आतंकियों ने की 100 से ज़्यादा लोगों की हत्या, घरों में घुसकर मचाया कत्लेआम

Mass Murder In Nigeria: नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने एक गांव में 100 से ज़्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

less than 1 minute read
Boko Haram terrorists killed more than 100 Nigerians
Boko Haram terrorists killed more than 100 Nigerians

आतंकवाद दुनिया के कई देशों में फ़ैल चुका है और समय-समय पर आतंकी हमलों के मामले भी सामने आते रहते हैं। अफ्रीकी देशों में भी आतंकवाद की वजह से स्थिति काफी खराब है और अक्सर ही आतंकी इन देशों में आतंक की घटनाओं को अंजाम देते हैं। नाइजीरिया में हाल ही में आतंकवाद की ऐसी ही एक घटना हुई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बोको हराम के 50 से ज़्यादा आतंकी मोटरसाइकिलों से योबे प्रांत के तारमुवा क्षेत्र, जिसे एक गांव माना जाता है, में घुस गए। इन आतंकियों ने बाज़ार में लोगों पर तो गोलीबारी की ही, साथ ही नमाजियों पर और लोगों के घरों में घुसकर भी अंधाधुंध गोलीबारी की।

100 से ज़्यादा लोगों की मौत

नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों के इस हमले में 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। लोकल निवासियों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी।

इमारतों में लगाई आग

बोको हराम के आतंकियों ने न सिर्फ कत्लेआम मचाया, बल्कि आगजनी भी की। लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने के बाद आतंकियों ने आसपास की इमारतों में आग भी लगा दी और उसके बाद वहाँ से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- रूस ने किया यूक्रेनी शहर ल्वीव पर हमला, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

Updated on:
05 Sept 2024 01:53 pm
Published on:
05 Sept 2024 01:34 pm