
Russia strikes Lviv
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू हुआ अभी भी जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से उनके आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। इस युद्ध को ढाई साल पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर सके हैं। हालांकि यूक्रेन के कुछ हिस्सों में रूसी सेना ने डेरा डालकर अपने कब्ज़े में ले लिया है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना न सिर्फ रूसी सेना को अपने कई इलाकों से खदेड़ रही है, बल्कि रूस की कई बस्तियों पर कब्ज़े का भी दावा कर रही है। ऐसे में रूस ने यूक्रेन पर हमले बढ़ा दिए हैं।
रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के पोल्टावा (Poltava) शहर पर भीषण हमला किया था, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई और 271 लोग घायल हुए। अब एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल से हमला किया है और निशाना बनाया है एक दूसरे शहर को।
ल्वीव पर दागी मिसाइल
रूस ने बुधवार को यूक्रेन के ल्वीव (Lviv) शहर पर मिसाइल दागी। रूस के इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल थे।
ऐतिहासिक इमारतों को पहुंचाया नुकसान
ल्वीव पर रूस के हमले से ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ल्वीव फ्रंटलाइन से सैंकड़ों किलोमीटर दूर है।
यह भी पढ़ें- भारत ने अपने इस पड़ोसी देश के साथ फिर शुरू किया व्यापार
Updated on:
05 Sept 2024 11:34 am
Published on:
05 Sept 2024 11:34 am
