
सूडान (Sudan) में अभी भी स्थिति खराब चल रही है। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित सूडान में 15 अप्रैल, 2023 से हिंसा का माहौल चल रहा है। इस वजह से हालात बेहद गंभीर हैं। हाल ही में एक बार सूडान में भीषण बमबारी के मामले सामने आए हैं। बमबारी की ये घटनाएं सूडान की राजधानी खार्तूम (Khartoum) में गुरुवार को घटित हुई। खार्तूम में बमबारी एयरस्ट्राइक्स के ज़रिए हुई।
33 लोगों की मौत
सूडान की राजधानी खार्तूम में गुरुवार को हुई बमबारी में 33 लोगों की मौत हो गई है। बमबारी में कई लोग घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बमबारी की नहीं ली ज़िम्मेदारी
खार्तूम में बमबारी किसने की, अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। किसी ने भी अभी तक इस बमबारी की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। पर इसे महीनों से चल रही जंग का ही नतीजा बताया जा रहा है।
क्या है सूडान में चल रही जंग की वजह?
सूडान में 15 अप्रैल से आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई की वजह बनी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ का सूडान में आर्मी का दर्जा पाने की इच्छा और आर्मी का इसके खिलाफ होना। ऐसे में लगभग 9 महीने से ज़्यादा समय से दोनों पक्षों में जंग चल रही है और सूडान में हालात बेहद खराब चल रहे हैं। इस जंग की वजह से सूडान में कई हज़ार लोगों की मौत हो चुकी हैं और उससे भी ज़्यादा घायल हो गए हैं। साथ ही लाखों लोग विस्थापित भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें- ताइवान में चुनाव से एक दिन पहले उड़े चीन के जासूसी गुब्बारें, सेना अलर्ट