विदेश

ब्रिटेन ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, आर्थिक दबाव बनाने के लिए उठाया कदम

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब ब्रिटेन ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
Sep 12, 2025
Keir Starmer and Vladimir Putin (Photo - Sky News on social media)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 42 महीनों से चल रहे युद्ध में अभी भी रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला जारी है। आए दिन ही रूस, यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इन हमलों के चलते यूक्रेन में जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। 24 फरवरी 2022 से अब तक इस युद्ध के दौरान कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे रूस पर दबाव बने। अब ब्रिटेन (Britain) ने रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप के करीबी ने की थी उन्हें पीएम मोदी से लड़ाने की कोशिश, पूर्व अमेरिकी एनएसए का बड़ा खुलासा

लगाए 100 नए प्रतिबंध

ब्रिटेन ने रूस के यूक्रेन पर हमलों के खिलाफ अपनी आर्थिक कार्रवाई को तेज करते हुए 100 नए प्रतिबंधों लगाने का फैसला लिया है। ब्रिटेन की तरफ से यह कदम रूस को आर्थिक रूप से कमज़ोर करने के लिए उठाया गया है।

'शैडो फ्लीट' को किया टारगेट

ब्रिटेन के ये नए प्रतिबंध रूस की 'शैडो फ्लीट' को टारगेट करते हुए लगाए गए हैं, जो रूसी तेलकी डिलीवरी करता है और वो भी पश्चिमी देशों के लगाए हुए प्रतिबंधों को चकमा देते हुए। ब्रिटिश सरकार ने रूस के 70 जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जो रूसी तेल को इंटरनेशनल मार्केट में पहुंचाने में मदद करते हैं।

कई लोगों पर भी साधा निशाना

ब्रिटेन ने रूस की 'शैडो फ्लीट' को टारगेट करने के साथ ही रूस के 30 व्यक्तियों और अहम यूनिट्स को भी निशाना बनाया गया है। ये व्यक्ति और यूनिट्स रूस की मिसाइलों और हथियारों के निर्माण के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन और विस्फोटक जैसी अहम चीज़ों की सप्लाई करते हैं।

ये भी पढ़ें

“भारत को अमेरिका के करीब और चीन से दूर करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” – सर्जिओ गोर

Also Read
View All

अगली खबर