Nuclear Attack: भारत को परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर वो उसके देश के नियमों के खिलाफ कोई छोटा सा भी काम करेगा तो तुरंत उस पर परमाणु बम गिरा दिया जाएगा।
Nuclear Attack: वैश्विक अशांति के इस दौर में हर देश इसे खत्म करने की कोशिश कर रहा है, युद्ध की संभावनाओं को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। आए दिन रूस (Russia) और उत्तर कोरिया जैसे देश अपने दुश्मन देशों को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी देते रहते हैं। लेकिन अब ऐसी ही धमकी भारत (India) को भी मिली है। भारत जो हमेशा शांति के सिद्धांत पर चलता आया है और जो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल और हमले के सख्त खिलाफ रहा है। वहीं हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर वो कौन सा देश वो कौन सा शख्स है जिसने भारत को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी है।
भारत को परमाणु हमले से उड़ान की धमकी देने वाला शख्स ब्रिटेन (Britain) का है। ये एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। इस शख्स का नाम माइल्स रूटलेज (Miles Routledge) है। इसने भारत के बारे में नस्लवादी टिप्पणी की। 25 साल का रूटलेज ने सोशल मीडिया पर कहा कि जब वो इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बन जाएगा तो ब्रिटिश हितों और मामलों में दखलअंदाज़ी करने वाले किसी भी विदेशी ताकत पर वो परमाणु हमला कर देगा। उसने कहा कि अगर कोई देश छोटे से छोटा काम भी ब्रिटेन के खिलाफ करेगा तो वो उसे छोड़ेगा नहीं और परमाणु हथियार से हमला कर देगा।
दरअसल इस शख्स ने एक यूजर के भारतीय होने पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उस यूजर ने इस विरोध जताया तो इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने कहा कि “मानो या न मानो, मुझे भारत पसंद नहीं है। इसके अलावा, मैं एक भारतीय को भी महसूस कर सकता हूं। इसके बाद उसने कहा कि भारत से मुझे इतनी नफरत है कि अगर मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बन गया तो भारत पर परमाणु बन गिरा दूंगा।
बता दें कि माइल्स रूटलेज पहली बार 2021 में तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान में फंसे ब्रिटिश छात्र के तौर पर फेमस हुआ था। रूटलेज ने एक्स पर एक अज्ञात यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट कर भारत को धमकी दी और बिना किसी सबूत के उसने दावा किया कि ये यूजर भारतीय है। उसने उस यूजर के भारतीय होने के मजाक उड़ाया और लिखा कि "भारतीय मुझे ढूंढने की धमकी देते हैं, इसका उल्टा असर होता है।"