विदेश

Omicron के दो और नए लक्षण आए सामने, जानिए किसने की खोज और क्या दी जानकारी

कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट Omicron का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया इस वैरिएंट से निपटने के लिए लगातार कोशिशों में जुटी है। कई तरह के शोध भी किए जा रहे हैं, ताकि इसे ठीक ढंग से समझकर इसका उपचार किया जा सके। इस बीच ब्रिटेन के एक प्रोफेसर ने ओमिक्रॉन के दो नए लक्षणों के पहचान का दावा किया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2021, 8:04 AM IST
British Researcher Found Two New Symptoms of Corona Omicron Variant

नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना ( Coronavirus ) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस वैरिएंट के बढ़ते खतरे ने सरकारों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। यही नहीं इस वैरिएंट से निपटने के लिए भी लगातार शोध और तैयारी चल रही है। इस बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट को दो नए लक्षणों ( Omicron Symptoms ) की पहचान की गई है। ये पहचान ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक ने की है। अगर आप में इन दो में से कोई लक्षण अचानक दिखाई देने लगा है तो संभल जाइए।

डेल्टा से कई गुना ज्यादा खतरनाक बताए जा रहे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर हर कोई चिंतित है। यही वजह है कि इस समस्या से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा शोधकर्ता कोरोना के इस नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर रिसर्च भी कर रहे हैं। सभी कोशिश है कि इस वैरिएंट को ज्यादा ढंग से समझा जा सके ताकि इससे निपटने में आसानी हो। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। ओमिक्रॉन के दो नए लक्षणों की पहचान की गई है।

यह भी पढ़ेँः Corbovax की देश में 30 जगहों पर की गई टेस्टिंग, तब मिली मंजूरी


इन दो लक्षणों की हुई पहचान


ये पहचान ब्रिटेन में एक शोधकर्ता ने की है। खास बात यह है कि पहचान किए गए ये दोनों नए लक्षण आमतौर पर कोरोना वायरस से जोड़ कर नहीं देखे जाते थे। किंग्स कॉलेज लंदन में जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के मुताबिक ओमिक्रॉन से संक्रमण के बाद मरीज में अब उबकाई और भूख न लगना जैसे दो नए लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

इन लोगों में मिले लक्षण

प्रोफेसर के मुताबिक ये दो लक्षण उन लोगों में मिले हैं जिन्होंने कोविड वैक्सीन के पूरे डोज और यहां तक कि बूस्टर डोज भी लगवा लिए हैं। यानी वैक्सीनेशन के बाद इस तरह के लक्षण देखने को मिले हैं।

यह भी पढ़ेँः दिल्ली में Omicron अब कम्युनिटी स्प्रेड लेवल पर, हेल्थ मिनिस्टर ने बताया 46 फीसदी केस इस वैरिएंट के

ये लक्षण भी हैं शामिल


एक्सप्रेस डॉट सीओ डॉट यूके वेबसाइट के मुताबिक टिम स्पेक्टर ने कहा कि कुछ में उबकाई आना, हल्का बुखार, सोर थ्रोट और सिरदर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। जबकि अमरीका के सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल ( CDC ) के मुताबिक ओमिक्रॉन जुड़े कुछ सामान्य लक्षण खांसी, थकान, नाक बहना आदि शामिल हैं।
पहले भी किए गए दावे

कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षणों को लेकर पहले भी दावे किए जा चुके हैं। बीते सप्ताह, सिंगल सेल डायग्नोस्टिक कंपनी IncellDx के लिए काम करने वाले डॉ ब्रूस पैटरसन ने दावा किया था कि उन्होंने पिछले वैरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन में स्वाद और सूंघने की शक्ति का जाना जैसे लक्षण नहीं देखे हैं।
डॉ पैटरसन ने ये भी दावा किया था कि ओमिक्रॉन असल में पैरैनफ्लुएंजा वायरस जैसा लगता है।

Updated on:
31 Dec 2021, 8:04 AM IST
Published on: